राज्य सरकार की सांस्कृतिक पहल

राज्य सरकार ने सिंधी समाज की विरासत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंधी समाज की विरासत को समर्थन देने और इंदौर में सिंधु कला केंद्र के निर्माण की घोषणा की। सिंधी महापुरुषों की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की गई।

By : आशुतोष शर्मा
राज्य सरकार ने सिंधी समाज की विरासत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंधी समाज का कठिनाईयों से भरा लंबा संघर्ष रहा है। उनकी जीवटता और कर्मठता हर किसी को प्रभावित करती है। उनकी मधुर बोली और स्वभाव सबका दिल जीत लेती है। सिंधी समाज ने विभाजन की विभिषिका झेली है। उन्होंने अपनी जन्मभूमि-घर और व्यापार छोड़ा लेकिन अपने संस्कार के साथ धर्म और हौसला नहीं खोया। प्राचीनतम सिंधु घाटी सभ्यता का इतिहास हम सभी को एक गौरवशाली अतीत से परिचित करवाता है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वाभिमान से जीवन जीने के प्रतीक बन चुके सिंधी समाज की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। अनेकों बार चुनौतियों को अवसर में बदलकर अपनी पहचान और गौरव को संजोए रखने वाले सिंधी समाज पर प्रदेशवासियों को गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास से इंदौर में आयोजित सिंधु कला केंद्र के भूमिपूजन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। 

सरकार ने निभाया वादा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में सिंधु कला केंद्र का भव्य और दिव्य भवन बनकर तैयार होगा, जो सिंधी समाज की कला, संस्कृति और विरासत से भविष्य की पीढ़ियों को परिचित कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधी समाज के महापुरुषों की जीवनी जिनमें वीर राजा दाहिर, समाज सुधारक और संत कंवरराम और शहीद हेमू कालानी शामिल हैं,  स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने अपना वादा निभाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान झूलेलाल का जयकारा लगाते हुए भूमि-पूजन कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को आश्वासन दिलाया कि वे सिंधु कला केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में जरूर आएंगे। 

बीजेपी अध्यक्ष करेंगे अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पधार रहे हैं। वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की नगरी से एक माह तक चलने वाले सेवा से संकल्प अभियान, स्वामित्व योजना का शुभारंभ करेंगे एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इंदौर में भूमि-पूजन कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय सांसद शंकर लालवानी, ईश्वर झामनानी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सिंधी समाज के प्रतिष्ठित जन उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी बोले- सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा, क्योंकि वह सवाल पूछता है

राहुल गांधी बोले- सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा, क्योंकि वह सवाल पूछता है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर छात्रों से चर्चा की।

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर,कांग्रेस ने हटाए

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर,कांग्रेस ने हटाए

राहुल गांधी के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले पोस्टरों के माध्यम से राजनीतिक विवाद बढ़ा। स्पष्ट नहीं कि किसने पोस्टर लगाए।

सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सेमीकंडक्टर निवेश के लिए मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने सेमीकंडक्टर उद्योग में निवेश की व्यापक संभावनाओं की घोषणा की, विशेषकर भोपाल और इंदौर में।

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासत तेज, उषा ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासत तेज, उषा ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी सियासी बयानबाजी हो रही है, जिसमें सांस्कृतिक मुद्दे भी शामिल हैं।

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 31 शर्तें, 1500 स्वयंसेवक और 12 मिनट में निकासी का प्लान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर 31 शर्तें, 1500 स्वयंसेवक और 12 मिनट में निकासी का प्लान

राहुल गांधी की 19 सितंबर की इंदौर सभा के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा नियमावली जारी की, जिसमें 31 सुरक्षा शर्तें शामिल हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर