मध्याह्न भोजन में लापरवाही

सरकारी स्कूल की दाल में मिलीं जिंदा इल्लियां, बच्चों ने नहीं खाया खाना.. स्व-सहायता समूह पर कार्रवाई की तैयारी

सागर जिले के मालथौन विकासखंड के एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन परोसने के दौरान दाल में इल्लियां पाई गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सरकारी स्कूल की दाल में मिलीं जिंदा इल्लियां, बच्चों ने नहीं खाया खाना.. स्व-सहायता समूह पर कार्रवाई की तैयारी

सागर जिले के मालथौन विकासखंड से सरकारी स्कूल की मध्याह्न भोजन व्यवस्था में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां प्राथमिक शाला गीधा में बच्चों को परोसी जाने वाली दाल में जिंदा इल्लियां मिलने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि भोजन परोसने के दौरान ही बच्चों और शिक्षकों की नजर दाल में मौजूद कीड़ों पर पड़ गई, जिससे बच्चों ने खाना नहीं खाया और एक बड़ा हादसा टल गया।

बच्चों में अफरा-तफरी मच गई

मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्कूल में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी लक्ष्मी स्व-सहायता समूह को दी गई है। रोज की तरह जब बच्चों को भोजन परोसा जा रहा था, तभी दाल में इल्लियां तैरती हुई दिखाई दीं। यह देखकर स्कूल स्टाफ और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक भी नाराज हो गए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लक्ष्मी स्व-सहायता समूह के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।

कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया

स्कूल के प्रभारी शिक्षक सूरज गौंड ने बताया कि घटना के समय वह शासकीय कार्य से मालथौन गए हुए थे। वापस आने पर उन्हें दाल में इल्लियां मिलने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। मामले को लेकर शाला प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन के तय मेन्यू का भी पालन नहीं किया जा रहा है। नियम के अनुसार बच्चों को चावल, रोटी, दाल और सब्जी दी जानी थी, लेकिन स्कूल में केवल दाल और रोटी परोसी गई।

लिखित शिकायत नहीं मिली

मामले में BRC नरेश राय ने कहा कि उन्हें अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार समूह और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026