सूर्या रोशनी ने लॉन्च किए नए उत्पाद

सूर्या रोशनी ने पेश की नई किचन एप्लायंस और BLDC सीलिंग फैन रेंज, भोपाल में डीलर मीट का आयोजन

सूर्या रोशनी ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में नई किचन एप्लायंस रेंज और ऊर्जा दक्ष BLDC मोटर से लैस सीलिंग फैन को शामिल किया। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा और बिजली बचत की सुविधा मिलेगी।

सूर्या रोशनी ने पेश की नई किचन एप्लायंस और BLDC सीलिंग फैन रेंज, भोपाल में डीलर मीट का आयोजन

देश की अग्रणी उपभोक्ता विद्युत एवं लाइटिंग उत्पाद निर्माता कंपनी सूर्या रोशनी ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई किचन एप्लायंस रेंज और ऊर्जा दक्ष BLDC मोटर तकनीक से लैस सीलिंग फैन लॉन्च किए हैं। इन आधुनिक उत्पादों का परिचय भोपाल में आयोजित कंपनी की डीलर मीट के दौरान कराया गया, जिसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में डीलरों और व्यापारिक साझेदारों ने हिस्सा लिया।

विश्वसनीय उपयोग का अनुभव मिलेगा

कार्यक्रम में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वसुमित्र पांडेय ने कहा कि बदलती जीवनशैली और उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी लगातार नई तकनीक से लैस, ऊर्जा की बचत करने वाले और भरोसेमंद उत्पाद विकसित कर रही है। उन्होंने बताया कि नई किचन एप्लायंस श्रृंखला और BLDC सीलिंग फैन बेहतर प्रदर्शन, आकर्षक डिजाइन और कम बिजली खपत के साथ तैयार किए गए हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतर सुविधा और लंबे समय तक विश्वसनीय उपयोग का अनुभव मिलेगा।

आसानी का विशेष ध्यान रखा गया

सूर्या सेल्स के नेशनल हेड बिपिन ममगाईं ने नई उत्पाद श्रृंखला की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि BLDC मोटर वाले सीलिंग फैन पारंपरिक पंखों की तुलना में काफी कम बिजली की खपत करते हैं, जिससे बिजली बिल में बचत होती है। वहीं कंपनी के नए किचन एप्लायंस आधुनिक रसोई की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं और इनमें गुणवत्ता, सुरक्षा तथा उपयोग में आसानी का विशेष ध्यान रखा गया है।

स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा

कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने औद्योगिक योगदान पर भी प्रकाश डाला। बताया गया कि मध्य प्रदेश के मालनपुर स्थित सूर्या रोशनी के विनिर्माण संयंत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है।

डीलर मीट में नए उत्पादों की प्रस्तुति के अलावा भविष्य की व्यावसायिक रणनीति, बाजार की संभावनाओं और डीलर नेटवर्क को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई। कंपनी ने विश्वास जताया कि नई उत्पाद श्रृंखला ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान को और सशक्त बनाएगी।

संबंधित सामग्री

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अंतरिक्ष में सैटेलाइट रीफ्यूलिंग और कचरा प्रबंधन में भारतीय स्टार्टअप्स नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026