धार पहुंचे विधायक टी राजा: भोजशाला में की आरती, बोले- ‘अयोध्या के बाद यह हिंदुओं...

टी राजा सिंह का भोजशाला दौरा

धार पहुंचे विधायक टी राजा: भोजशाला में की आरती, बोले- ‘अयोध्या के बाद यह हिंदुओं की दूसरी बड़ी विजय, अब काशी-मथुरा की बा

तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला का दौरा किया और विवादित बयान देते हुए कई मुद्दों पर निशाना साधा।

धार पहुंचे विधायक टी राजा भोजशाला में की आरती बोले- ‘अयोध्या के बाद यह हिंदुओं की दूसरी बड़ी विजय अब काशी-मथुरा की बा

तेलंगाना के फायरब्रांड हिंदूवादी नेता और विधायक टी राजा सिंह मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक धार जिले में स्थित भोजशाला पहुंचे। धार पहुंचने पर हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों और भव्य आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद टी राजा सीधे भोजशाला परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने मां वाग्देवी (सरस्वती जी) के दर्शन किए और महाआरती में भाग लिया। आरती के पश्चात उन्होंने वहां उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कई बड़े और तीखे बयान दिए।

पहले दर्द लेकर जाता था, अब तस्वीर बदल गई है

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए टी राजा सिंह ने कहा मैं जब भी पहले भोजशाला मंदिर के दर्शन करने आता था, तो यहां से एक दर्द लेकर जाता था। शुक्रवार को हिंदुओं का प्रवेश वर्जित लिखा देखकर मन को बहुत दुख होता था। लेकिन अब भोजशाला के बाहर की स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने विवादित स्थलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इतिहास में हमारे पुराने मंदिरों को खंडित करके ‘लैंड जिहाद’ किया गया और वहां दरगाह व मस्जिदें बनाई गईं।

मुख्यमंत्रियों को लेकर दिया विवादित बयान

टी राजा ने अपने भाषण में देश और प्रदेश के नेतृत्व की तारीफ की, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्रियों पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा “इस मंदिर में दर्शन करने के लिए इतिहास में दो ही मुख्यमंत्री आए हैं, जिन्हें हमने देखा है। एक हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, जो गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए यहां आए थे, और दूसरे मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। इनके अलावा बाकी अन्य मुख्यमंत्रियों को उन्होंने ‘नपुंसक’ करार दिया।”

लंदन से मां वाग्देवी की प्रतिमा लाने की मांग

विधायक टी राजा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील की कि वे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके लंदन (ब्रिटिश म्यूजियम) में ‘कैद’ मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा को जल्द से जल्द भारत वापस लाएं और यहाँ उसकी भव्य रूप से स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्ण रूप से हिंदुओं को सौंपे जाने के बाद भोजशाला पूरे देश के लिए पर्यटन (टूरिज्म) का एक बड़ा हब बन सकता है।

काशी और मथुरा में भी लहराएगा भगवा

हिंदुओं को सब्र रखने की नसीहत देते हुए टी राजा ने कहा कि अयोध्या के बाद धार की भोजशाला हिंदुओं की दूसरी सबसे बड़ी विजय है। उन्होंने दावा किया कि अभी दो और बड़ी विजय मिलना बाकी है, जो काशी और मथुरा के रूप में मिलेंगी। देश में जितने भी मठ-मंदिरों पर जिहादी तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, उन सभी पर आने वाले समय में भगवा झंडा लहराकर रहेगा।

संबंधित सामग्री

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें बैराज और शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

राज्य

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया और कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

राज्य

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

NEET-UG 2026 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई हैं।

क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन ने दिए संकेत ?

राज्य

क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन ने दिए संकेत ?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पेश होगा और नीट परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राज्य

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो नेशनल पार्क दौरे पर महत्वपूर्ण चीता पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की संभावना।