तेजस्वी ने CM को आर्टिफिशियल कहा

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को 'आर्टिफिशियल CM' कहा, बिहार की सुरक्षा पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने बिहार के CM सम्राट चौधरी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए उन्हें आर्टिफिशियल कहा और राज्य में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को 'आर्टिफिशियल CM' कहा, बिहार की सुरक्षा पर उठाए सवाल

तेजस्वी ने CM को आर्टिफिशियल कहा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आर्टिफिशियल CM कहा। तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले 1 महीने में बिहार से 8 हजार 681 बच्चे गायब हो गए। इसमें 85 % लड़कियां हैं। आर्टिफिशियल CM को न तो बिहार की फिक्र है और न ही बिहारवासियों की।

बिहार की जनता असुरक्षित

तेजस्वी यादव ने कहा कि समूचे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डायलॉगबाजी से ही राज्य संभालने की गलतफहमी पाले बैठे 'बयान बहादुर' की सरकार में बिहार की कानून-व्यवस्था इतनी बुरी तरह खराब हो चुकी है कि पिछले 1 महीने में ही बिहार से 8 हजार 681 बच्चे गायब हुए हैं, जिसमें 85 प्रतिशत लड़कियां हैं।

रेप और लूट

अपने एक्स पोस्ट के जरिए RJD नेता ने कहा है कि बिहार में प्रतिदिन अनेकों दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं घटती हैं। घर में घुसकर महिलाओं के साथ रेप किया जाता है। चंद दिनों में 75 से ज्यादा दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। स्वर्णकारों के साथ दिनदहाड़े लूट होती हैं। 

रेप पीड़िता का जिक्र

तेजस्वी ने पटना में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले का जिक्र अपने पोस्ट में किया है। उन्होंने कहा, बिहार की NDA सरकार में पहले रेप पीड़िता नीट छात्रा की हत्या और अब पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पटना आई नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, बिहार में अपराधियों के सम्राट रूप धारण करने का प्रमाण है।

संबंधित सामग्री

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

हैदराबाद में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में साउंड-बॉक्स गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दुर्घटना से बड़ी फिल्मी इवेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठे।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026