उत्तर प्रदेश ATS ने AQIS मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

उत्तर प्रदेश ATS ने AQIS से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश ATS ने अलकायदा के भारतीय उपमहाद्वीप शाखा से जुड़े एक मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मकसूद अली को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया।

By : सोनिया रायकवार
उत्तर प्रदेश ATS ने AQIS से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक कथित मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु के कोयंबटूर से मकसूद अली को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान में मौजूद हैंडलरों के संपर्क में था और देश विरोधी हिंसक गतिविधियों की साजिश में शामिल था। इससे पहले इसी मामले में मोहम्मद नबील को 12 सितंबर को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।

कोयंबटूर से गिरफ्तारी

मकसूद अली की उम्र 19 साल बताई गई है और वह मूल रूप से सिद्धार्थनगर के बांसी थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह तमिलनाडु के कोयंबटूर में रह रहा था। यूपी एटीएस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर संबंधित न्यायालय के सामने पेश किया है।

सोशल मीडिया से युवाओं को जोड़ने का आरोप

एटीएस के अनुसार, मकसूद सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर समूह बनाकर युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रहा था। जांच एजेंसी का आरोप है कि वह युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर मुजाहिद बनने और हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिए तैयार कर रहा था।

पाकिस्तानी हैंडलरों से संपर्क का दावा

जांच में एटीएस को कथित तौर पर मकसूद के पाकिस्तान में मौजूद हैंडलरों के संपर्क में होने की जानकारी मिली है। एजेंसी के मुताबिक, वह इन संपर्कों के जरिए हैकिंग टूल तैयार कर रहा था। पूछताछ में मकसूद ने पायथन, जावा, कोडिंग और हैकिंग की जानकारी ऑनलाइन संसाधनों, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलीग्राम और विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप्स के जरिए हासिल करने की बात बताई।

‘कैप्टन एम नेटवर्क’ का जिक्र

एटीएस के मुताबिक, मकसूद ने ‘कैप्टन एम नेटवर्क’ नाम का एक सिक्योर एप्लीकेशन तैयार किया था। इसका मोटो ‘एक प्लेटफॉर्म, एक मकसद: यूनिटी, प्लान एंड एक्शन’ बताया गया है। जांच के अनुसार इसी माध्यम से मकसूद, मोहम्मद नबील और अन्य लोग आपस में संपर्क में थे।

कई व्हाट्सऐप ग्रुप जांच के दायरे में

जांच एजेंसी के मुताबिक, मकसूद से जुड़े कुछ व्हाट्सऐप ग्रुप्स में यूयू एंट्री गेट, यूनाइटेड उम्माह, गजवा-ए-हिंद, टीम ब्लैक हैट और लश्कर-ए-महंदी जैसे नाम सामने आए हैं। एटीएस का दावा है कि इन समूहों में पाकिस्तानी नंबरों वाले संदिग्ध और अन्य पाकिस्तानी हैकर भी जुड़े थे। इन ग्रुप्स के जरिए कथित तौर पर कट्टरपंथी और जिहादी विचारधारा से जुड़ी सामग्री का प्रचार किया जा रहा था।

AQIS से जुड़े साहित्य मिलने का दावा

एटीएस के अनुसार, मकसूद मोहम्मद नबील द्वारा बनाए गए ‘ला गालिब-इल्लल्लाह’ नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप से भी जुड़ा था। जांच एजेंसी का दावा है कि इस ग्रुप में प्रतिबंधित आतंकी संगठन AQIS से संबंधित साहित्य और बम बनाने से जुड़े वीडियो साझा किए जा रहे थे। मामले में एटीएस आगे की जांच और पूछताछ के जरिए मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित सामग्री

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने अगले छह महीनों में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

माटी महोत्सव में CM सम्राट चौधरी का संदेश- अपनी माटी का फर्ज निभाएं

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित माटी-पूर्वांचल महोत्सव में भाग लिया, जहाँ उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की।

लोक भवन में लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

लोक भवन में लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है।

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में नई सरकारी नियुक्तियों की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें निकम्मा बताया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर