यूपी में बाढ़ का संकट

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

UP में बाढ़ का खतरा

पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से UP में नदियां उफान पर हैं। बलिया में सोमवार सुबह 7 बजे सरकारी स्कूल सरयू नदी में समा गया। सिर्फ 3 सेकंड में पूरा भवन नदी में ढह गया। रविवार को इसी स्कूल का आधा हिस्सा सरयू नदी में गिर गया था। 

75 जिलो में बरिश का अलर्ट

यूपी में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। सोमवार को गोरखपुर, बाराबंकी और अयोध्या समेत 40 से अधिक शहरों में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली। दोपहर होते-होते लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, सहारनपुर और गाजियाबाद समेत 10 शहरों में बारिश हुई। कानपुर में सीवर ओवरफ्लो हो गए है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखीमपुर और बहराइच में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

फसल पानी में डूबी

वहीं, बलिया के ही दोहरीघाट क्षेत्र में नहर का तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। इससे पहले, उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे की सड़क धंस गई। सूचना मिलते ही NHAI की टीम ने मौके पर पहुंचकर इसे दुरुस्त करा दिया गया। इसके अलावा, खराब मौसम के कारण काठमांडू जा रही एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। काशी में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, घाटों की सीढ़ियां डूब गई। छोटे मंदिरों में पानी घुस चुका है। प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर है, और जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। 

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026