उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर, CM योगी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर CM योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव के कड़े निर्देश जारी किए।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर, CM योगी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। चौंकाने वाली बात ये भी रही कि भारत में सबसे ज्यादा तापमान 48 डिग्री सेल्सियस UP के बांदा में दर्ज किया गया है। ये तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। अब  UP में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

CM के निर्देश

CM योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राहत-बचाव को लेकर सतर्क रहें। सीएम योगी ने कहा है कि DM, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियां अलर्ट मोड में रहें। वरिष्ठ अधिकारी अस्पतालों, पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखें। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

जनता से अपील 

इसके साथ ही CM योगी ने लू से बचाव के लिए जनता से सतर्क रहने की भी अपील की है। सीएम योगी ने कहा है कि बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सूती या खादी के ढीले वस्त्र पहनें। सबसे आवश्यक बात, ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आग लगने का अंदेशा हो। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा है कि वे श्रमिकों को थकावट, निर्जलीकरण व लू से बचाने पर विशेष ध्यान दें।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026