छात्र की पिटाई का मामला

टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा, 17 थप्पड़ जड़े; बोला- कॉलेज से नाम काट दूंगा

मेरठ के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा 13 वर्षीय छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आया। पिता ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

By : शिवम् पांडेय
टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा, 17 थप्पड़ जड़े; बोला- कॉलेज से नाम काट दूंगा

छात्र की पिटाई का मामला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 10वीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है। मामला पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज का है। छात्र के पिता का आरोप है कि शिक्षक ने कक्षा में उनके बेटे को महज 39 सेकेंड के दौरान 17 थप्पड़ मारे। छात्र ने जब बचने के लिए अपना सिर नीचे किया, तो शिक्षक ने उसके मुंह पर घूंसे भी मारे। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। कक्षा में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

‘क्या लिखा है, बता... नाम काट दूंगा’

परिजनों के मुताबिक, शिक्षक ने छात्र से उसके लिखे हुए काम को लेकर सवाल किया। इसी दौरान वह छात्र को पीटने लगे। वीडियो में शिक्षक को छात्र से सवाल करते हुए सुना जा सकता है और इसके बाद थप्पड़ मारते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को कॉलेज से उसका नाम काटने की धमकी भी दी। छात्र सागर ने बताया कि शिक्षक ने उसके गाल और चेहरे के अलावा पीठ पर भी थप्पड़ मारे। वह खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पिटाई जारी रही।

घर पहुंचकर पिता को बताई पूरी बात

पिटाई के बाद छुट्टी होने पर छात्र घर पहुंचा और अपने पिता रमेश को घटना की जानकारी दी। पिता का कहना है कि घटना के बाद से उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान है और काफी डरा हुआ है। रमेश के मुताबिक, उनका बेटा पहले भी शिक्षक के व्यवहार को लेकर शिकायत करता रहा था। उनका आरोप है कि शिक्षक अक्सर उसे बिना वजह डांटते और परेशान करते थे। पिता ने यह भी कहा कि पिटाई के कारण बेटे को अंदरूनी चोटें आई हैं। हालांकि चोटों की स्थिति को लेकर चिकित्सकीय जांच की जानकारी सामने नहीं आई है।

 पुलिस से की शिकायत

मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्र के परिजन उसे लेकर कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य अमित कुमार से शिकायत की। इसके बाद हस्तिनापुर थाने में भी शिकायत देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रधानाचार्य अमित कुमार ने कहा कि छात्र के पिता की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीओ मवाना पंकज लवानिया के मुताबिक, पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

39 सेकेंड के CCTV वीडियो

सोशल मीडिया पर सामने आए करीब 39 सेकेंड के CCTV फुटेज में कक्षा में कई छात्र बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक शिक्षक छात्र सागर के पास खड़े होकर उससे सवाल करते नजर आते हैं। वीडियो में शिक्षक छात्र से उसके लिखे हुए काम के बारे में पूछते सुनाई देते हैं। इसके बाद छात्र को थप्पड़ मारने का दृश्य दिखाई देता है। छात्र बचने की कोशिश करता है और सिर नीचे कर लेता है। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने उसके चेहरे पर भी हाथ से वार किया। वीडियो में शिक्षक छात्र से यह पूछते हुए भी सुनाई देते हैं कि उसने क्या बनाया है और किसने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 और शिक्षक, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 और शिक्षक, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में 2000 नए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

मेरठ में सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने अपना पहला प्रदर्शन किया, जिसमें नौ हॉक जेट विमानों ने आसमान में करतब दिखाए और दर्शक रोमांचित हो उठे।

MP शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन 30वें दिन,नरेंद्र राजपूत का निर्जल अनशन 9वें दिन

MP शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन 30वें दिन,नरेंद्र राजपूत का निर्जल अनशन 9वें दिन

मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए वर्ग-2 और वर्ग-3 के पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन 30 दिनों से जारी है।

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान की कार के नीचे एक फैन का पैर आने की अपुष्ट खबर के बाद, अभिनेता ने ड्राइवर को फटकार लगाई। घटना मुंबई में गणपति दर्शन के समय हुई।

MP-TET अनिवार्यता पर बड़ी खबर: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

MP-TET अनिवार्यता पर बड़ी खबर: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 5 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई

मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए MP-TET की अनिवार्यता संबंधित आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर