उत्तराखंड में विकास परियोजनाएं

धामी सरकार का विकास फोकस: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 494 करोड़ की लागत से बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण

उत्तराखंड के काशीपुर में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विकास परियोजनाओं का जायजा लिया और यातायात व औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए।

धामी सरकार का विकास फोकस: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 494 करोड़ की लागत से बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण

काशीपुर। उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सिडकुल क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क, एस्कॉर्ट फार्म स्थित सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय तथा हेमपुर नेपा फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पौधरोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

रिंग रोड परियोजना का भी जायजा लिया

इसके बाद उन्होंने काशीपुर-रामनगर फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग और काशीपुर बाईपास रिंग रोड परियोजना का भी जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता ने जानकारी दी कि काशीपुर-रामनगर मार्ग के 5.75 किलोमीटर से रामनगर की ओर 18.26 किलोमीटर तक फोर लेन सड़क स्वीकृत है, जिसकी कुल लागत 494.45 करोड़ रुपये है।

सैद्धांतिक मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और भूमि मुआवजा वितरण का कार्य जारी है। साथ ही वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। सैद्धांतिक मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एनएचआईडीसीएल और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बाईपास और राजमार्ग निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि परियोजना निर्धारित समय पर पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा, औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार का फोकस केवल योजनाएं बनाने पर नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर है। निरीक्षण के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026