उत्तराखंड युवा हरियाणा भ्रमण

हरियाणा दौरे पर रवाना हुए उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ऐसे भ्रमण से बढ़ती है नई सोच और अनुभव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के युवाओं को हरियाणा की संस्कृति और विकास कार्यों से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

By : सोनिया रायकवार
हरियाणा दौरे पर रवाना हुए उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा- ऐसे भ्रमण से बढ़ती है नई सोच और अनुभव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय भ्रमण युवाओं को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, विकास कार्यों और नई पहलों को करीब से समझने का अवसर देते हैं।

युवाओं को दूसरे राज्यों से सीखने का मौका

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा विभिन्न राज्यों में जाकर वहां की संस्कृति, स्थानीय विशेषताओं और विकास से जुड़ी पहलों को समझें। साथ ही सरकारों की अच्छी कार्यप्रणालियों से सीखकर उपयोगी अनुभवों को उत्तराखंड के संदर्भ में साझा करें। उन्होंने कहा कि इसी तरह दूसरे राज्यों के युवाओं को भी उत्तराखंड आने का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे यहां की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों और विकास एवं जनकल्याणकारी पहलों को जान सकें।

सेवा और जनभागीदारी से जुड़ने का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य युवाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच संवाद से अलग-अलग राज्यों की अच्छी पहलों को समझने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है।

हरियाणा की संस्कृति और जीवनशैली को करीब से जानेंगे

सीएम धामी ने हरियाणा जा रहे युवाओं से वहां की संस्कृति, इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को करीब से देखने की अपील की। उन्होंने युवाओं से स्थानीय खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे लोगों से संवाद कर उनके अनुभव जानने को कहा।

उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन की जानकारी दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा दूसरे राज्यों में राज्य के प्रतिनिधि के रूप में जाते हैं। ऐसे में वे देवभूमि की संस्कृति, लोकपर्वों, स्थानीय खान-पान, पर्यटन स्थलों, होम-स्टे, मिलेट्स, स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने चारधाम के साथ आदि कैलाश, जागेश्वर, कैंची धाम, शीतकालीन पर्यटन और साहसिक पर्यटन जैसे स्थलों की जानकारी देशभर तक पहुंचाने की बात कही।

महिला समूहों और कारीगरों के उत्पादों को बढ़ावा

सीएम धामी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी दूसरे राज्यों तक पहुंचाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल भ्रमण तक सीमित न रहकर युवाओं के बीच संस्कृति, अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम बनने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे युवाओं को देश की विविधता को समझने और अलग-अलग क्षेत्रों में किए जा रहे अच्छे कार्यों से सीखने का अवसर मिलेगा।

संबंधित सामग्री

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जिसमें विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: एक-दूसरे से रूबरू हुए मुख्यमंत्री और युवा, सीएम डॉ. मोहन ने खोला सौगातों का पिटारा

मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए 6 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा। एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के विचार जानें, तो वहीं, युवा ने प्रदेश के मुखिया की कल्पना से रूबरू हुए।


सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Surbana Jurong का दौरा किया ताकि IMT के लिए आधुनिक, एकीकृत विकास की योजना बना सकें।

हरियाणा में निवेश के लिए ‘मर्लियन डेस्क’ गठित, 7 दिन में मिलेगा 50% इंसेंटिव

हरियाणा में निवेश के लिए ‘मर्लियन डेस्क’ गठित, 7 दिन में मिलेगा 50% इंसेंटिव

हरियाणा सरकार ने सिंगापुर में SING फोरम के दौरान निवेश प्रोत्साहन की नई पहलें प्रस्तुत की, जिसमें 'मर्लियन डेस्क' के लॉन्च की घोषणा की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर