विश्वकर्मा जयंती और मोदी जन्मदिन

CM डॉ. मोहन ने दी भगवान विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन की बधाई,आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के साथ जलाएंगे दीपक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी, देश की समृद्धि की कामना की।

By : दिव्या मिस्त्री
CM डॉ. मोहन ने दी भगवान विश्वकर्मा जयंती और PM मोदी के जन्मदिन की बधाई,आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के साथ जलाएंगे दीपक

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विशेष बताया। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की वजह से ही भारत आज नई ऊर्जा और शक्ति के साथ दुनिया के सामने खड़ा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दीपक जलाएंगे। उनके नेतृत्व में 50 लाख लोगों की फ्री रजिस्ट्री भी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेरी ओर से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा ने अपनी सृजनशीलता और कौशल से सृष्टि के निर्माण को सुंदर स्वरूप प्रदान किया। आज का दिन इसलिए भी विशेष है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज भारत जिस सामर्थ्य और गौरव के साथ विश्व पटल पर खड़ा है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान है। 

विश्वास से भारत की ओर देख रही दुनिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपनी साढ़े बारह वर्षों की यात्रा में उन्होंने भारत की प्रतिभा, सामर्थ्य और शक्ति को हर क्षेत्र में विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया है। आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद और विश्वास से देख रही है। मैं भगवान महाकाल और भगवान विश्वकर्मा से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी कर्मठता और सृजनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

हर घर में जलाएं दीप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश-प्रदेश के हर घर में दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया गया है। आज हम भी राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। इसी क्रम में इंदौर से प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के लिए निःशुल्क मकान की रजिस्ट्री कराने के अभियान का शुभारंभ करेंगे और शाम को उज्जैन में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM  डॉ. यादव

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM डॉ. यादव

डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में भाषण देते हुए किसानों और कृषि विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

भारत में फिटकरी का प्रयोग स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ से निपटने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन और जलन हो सकती है।

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर