यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

यमुना जल परियोजना पर बैठक

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राजस्थान के लिए यमुना जल परियोजना को लेकर नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार cm भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल

यमुना जल परियोजना पर बैठक |

राजस्थान के लिए बहुप्रतीक्षित यमुना जल परियोजना को लेकर नई दिल्ली में महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी के साथ बैठक कर परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यमुना जल परियोजना के MOU को अंतिम रूप देने की दिशा में अहम विचार-विमर्श किया गया। 

परियोजना को तेजी से बढ़ाया

इस दौरान 1994 के जल बंटवारा समझौते को अपडेट कर नया MOU करने पर सहमति बनी। बैठक में जल संसाधन विभाग और हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। राजस्थान सरकार लंबे वक्त से यमुना के जल में अपने हिस्से के पानी की मांग को लेकर प्रयासरत है। अब केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के सहयोग से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। बैठक में परियोजना की क्रियान्विति, तकनीकी पहलुओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई। 

जल बंटवारे पर चर्चा

हालांकि यमुना जल परियोजना को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों की मंजूरी के बाद परियोजना शुरू करने का रास्ता लगभग साफ हो गया। किशाऊ बांध परियोजना से हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली को मिलने वाले जल के बंटवारे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में किशाऊ बांध के जल वितरण को लेकर अलग MOU करने की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किशाऊ, रेणुका और लखवार परियोजनाओं से राज्य को अतिरिक्त जल मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

राज्य

राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

राजस्थान के अलवर में एक कपल ने मामूली कहासुनी के बाद सल्फास का सेवन किया, जिसके परिणामस्वरूप पत्नी की मौत हो गई और पति बच गए।

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राज्य

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राजस्थान के झुंझुनूं में एक ठगी गिरोह, जो शादी के नाम पर पैसे लेकर फरार हो जाता था, के मुख्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

राज्य

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

भजनलाल शर्मा की सरकार ने राजस्थान के 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को 'कनिष्ठ सहायक' के पद पर सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया।

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर उतरे हजारों किसान

राजस्थान के किसान, विशेषकर करौली और सवाई माधोपुर जिलों में, पांचना बांध से जल वितरण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। इसने रेलवे यातायात को प्रभावित किया है।