योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

CM योगी की उन्नाव को सौगात, 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही रैपिड ट्रेन के लिए भी घोषणा की।

CM योगी की उन्नाव को सौगात, 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्नाव पहुंचे। जहां उन्होंने 570 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने स्टेट कैपिटल रीजन और रैपिड ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्नाव में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन में उन्नाव को भी शामिल किया गया है। अब विकास का कार्य हजरतगंज में नहीं रुकेगा। 

पहली रैपिड ट्रेन

CM योगी ने कहा लखनऊ का विकास अब उन्नाव भी पहुंचेगा‌। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली पहली रैपिड ट्रेन की तरह अब लखनऊ से उन्नाव-कानपुर के बीच भी रैपिड ट्रेन चलाई जाने का प्रस्ताव है‌। इसके माध्यम से हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, लखनऊ को भी जोड़े जाने का प्रस्ताव दिया गया है। CM ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश पर प्रभु श्री राम, बांके बिहारी, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद बरस रहा है। बदहाल नहीं हो सकता है। अब यहां पर्व पर उपद्रव नहीं होता। लोग परिवार के साथ त्यौहार मना रहे हैं। पहले सैफई को ही राज्य माना जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ जनता को परिवार माना है।

इन योजनाओं का लोकार्पण

CM योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधानसभा के जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें

  • केकेएम सराय जोगा मार्ग से पहाड़पुर संपर्क मार्ग
  • हुसैनपुर जमुका पड़री मार्ग से पुरवियन खेड़ा मार्ग
  • मंगत खेड़ा-कांथा-सोहरामऊ मार्ग पर RCC लघु सेतु का निर्माण
  • कालूखेड़ा कांथा-मुसन्ना मार्ग पर क्षतिग्रस्त छोटी पुलिया की जगह RCC पुलिया का निर्माण
  • केकेएम मार्ग पर आरसीसी पुलिया का निर्माण
  • पुरवा बीघापुर मार्ग पर स्थित नाला पर बॉक्स कल्वर्ट का पुनर्निर्माण
  • पुरवा-गिलसामऊ-कालूखेड़ा मार्ग पर आरसीसी पुलिया का निर्माण 
  • अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र दोस्ती नगर बाईपास
  • मंधना- गंगा बैराज-शुक्लागंज पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग चौड़ीकरण
  • पंडित खेड़ा से आट संपर्क मार्ग

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026