योगी ने दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवार से मुलाकात की

दिवंगत अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपे 15-15 लाख रुपये के चेक

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता दी।

By : सोनिया रायकवार
दिवंगत अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपे 15-15 लाख रुपये के चेक

गोरखपुर, 16 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वाले दिवंगत अधिवक्ताओं आलोक कुमार अस्थाना और संजय सिंह के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दोनों अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। दोनों अधिवक्ताओं की 6 सितंबर को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हुई थी। गोरखपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दोनों के घर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दोनों परिवारों को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे।

आलोक अस्थाना के घर पहुंचे मुख्यमंत्री

कल्याण मंडपम के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राप्तीनगर विस्तार कॉलोनी स्थित दिवंगत अधिवक्ता आलोक कुमार अस्थाना के घर पहुंचे। उन्होंने अस्थाना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपये और अधिवक्ता कल्याण कोष से 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

संजय सिंह के परिवार से भी मिले

इसके बाद मुख्यमंत्री शक्ति नगर स्थित दिवंगत अधिवक्ता संजय सिंह के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने संजय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने संजय सिंह के परिवार को भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपये और अधिवक्ता कल्याण कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने दोनों परिवारों को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में वह उनके साथ हैं।

पहले भी दी गई थी 4-4 लाख रुपये की सहायता

दिवंगत दोनों अधिवक्ताओं के परिजनों को इससे पहले भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दोनों परिवारों को आपदा कोष से 4-4 लाख रुपये की सहायता दी गई थी। मुख्यमंत्री की ओर से दी गई अतिरिक्त आर्थिक सहायता का उद्देश्य दोनों परिवारों को इस कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

संबंधित सामग्री

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

UP में हर हफ्ते लगेगा रोजगार मेला, 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: CM योगी

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने अगले छह महीनों में 1 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

लोक भवन में लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

लोक भवन में लिपिक संवर्ग सीधी भर्ती-2023 के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में अगले छह महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है।

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में नई सरकारी नियुक्तियों की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें निकम्मा बताया।

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश में हुई नई पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त की। कहा- प्रक्रिया में किसी प्रकार का भेदभाव या रिश्वत नहीं थी।

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

उत्तर प्रदेश में ओटीएस योजना के माध्यम से 29292 लाभार्थियों को बकाया करों पर छूट मिली, जिससे करदाताओं और नगरीय निकायों को राजस्व वृद्धि में मदद मिली है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर