बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें! यूपी के 25 शहर जलमग्न, MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Aug 18 2026 04:07:00 PM
देश के कई राज्यों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश के 25 शहरों में भारी बारिश के बाद सड़कें, घर और अस्पताल जलमग्न हो गए हैं, जबकि 8 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में नदी में जीप फंसने की घटना सामने आई है और 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, बालाघाट समेत 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के 24 जिलों में ऑरेंज और 14 जिलों में यलो अलर्ट है। राजस्थान में 19 से 21 अगस्त के बीच बारिश बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत कई राज्यों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले इलाकों और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026