झारखंड छात्र आंदोलन पहुंचा सुप्रीम कोर्ट! PSC-SSC परीक्षा विवाद पर PIL | 15वें दिन भी प्रदर्शन

By: NationMirror Aug 08 2026 01:30:39 PM
झारखंड के छात्रों का आंदोलन अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है!

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन शनिवार को 15वें दिन भी जारी रहा।

छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब एक घंटे तक दूसरे दौर की बातचीत हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इससे पहले शुक्रवार रात भी सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से बातचीत की थी।

अब इस पूरे मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया है। छात्रों की मांगों को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल की है।

इधर, सरकार ने छात्रों और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव लेने के लिए ई-मेल और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि सरकार छात्रों और दूसरे स्टेकहोल्डर्स से बातचीत के बाद फैसला लेगी।

वहीं, PSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र अनशन पर हैं और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है।

#JharkhandStudentProtest #JharkhandAndolan #JPSC #JSSC #JPSCProtest #JSSCProtest #StudentProtest #SupremeCourt #PIL #JharkhandNews #RanchiNews #ExamScam #ExamControversy #BreakingNews #NationMirror

संबंधित सामग्री

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026