Lucky Fish Vastu tips: घर में रखें ये मछलियां, आएगी सुख-समृद्धि!

lucky-fish-for-home-vastu-tips

Lucky Fish Vastu tips: घर में रखें ये मछलियां, आएगी सुख-समृद्धि!

lucky fish vastu tips घर में रखें ये मछलियां आएगी सुख-समृद्धि

Lucky Fish Vastu tips: भारतीय वास्तु शास्त्र में मछलियों को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर में मछली रखने से न केवल वातावरण में ताजगी आती है, बल्कि यह आर्थिक समृद्धि, मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। एक्वेरियम में तैरती हुई मछलियां घर में जीवंतता और आकर्षण बढ़ाती हैं। लेकिन हर मछली को घर में नहीं रखा जा सकता।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष प्रकार की मछलियां ही घर के लिए शुभ मानी जाती हैं। आज हम इस ऑर्टिकल में आपको बताएंगे कि, घर कौन सी मछली रखना सबसे शुभ होता है, इससे जुड़े अन्य जरूरी वास्तु नियम।

गोल्ड फिश

यह फिश को वास्तु में सबसे शुभ मछली माना गया है। इसका सुनहरा रंग समृद्धि, धन और खुशहाली का प्रतीक है। यह मछली सौम्य स्वभाव की होती है और आसानी से पाली जा सकती है। मान्यता है कि गोल्ड फिश घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखती है।

गोल्ड फिश को पालने से परिवार में शांति बनी रहती है और यह तनाव को कम करने में भी सहायक होती है। इसका चंचल और मधुर व्यवहार मानसिक शांति प्रदान करता है।

ब्लैक मोल्ली

इस मछली को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और यह बुरी नजर से बचाव करती है। वास्तु शास्त्र में काले रंग को बुरी शक्तियों को सोखने वाला माना गया है। यदि घर में किसी को बार-बार नजर लगती है या काम में बाधा आती है, तो ब्लैक मोल्ली मछली को एक्वेरियम में रखना लाभकारी होता है।

यह मछली विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी शुभ मानी जाती है।

ड्रैगन फिश या एरोवाना

एशियाई वास्तु फेंग शुई में ड्रैगन फिश (Arowana) को बहुत ही शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। इसे “वेल्थ फिश” भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह मछली घर में पैसों की बारिश कर सकती है। यह मछली दिखने में आकर्षक होती है और इसका रौबिला रूप बुरी शक्तियों को दूर रखने में सहायक होता है।

हालांकि, यह मछली थोड़ी महंगी होती है और बड़े टैंक की आवश्यकता होती है, लेकिन इसे रखने से व्यापार में उन्नति और जीवन में तरक्की देखी जा सकती है।

कोई कार्प फिश

जापान और चीन में कोई कार्प फिश को दीर्घायु, धैर्य और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह मछली रंग-बिरंगी होती है और एक्वेरियम को खूबसूरत बनाती है। यह परिवार में आपसी प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने में सहायक मानी जाती है।

यदि घर में आपसी रिश्तों में तनाव है, तो कोई कार्प फिश रखना लाभकारी साबित हो सकता है।

वास्तु नियम

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक्वेरियम में 9 मछलियां रखना सबसे शुभ होता है – जिनमें 8 गोल्ड फिश और 1 ब्लैक फिश होनी चाहिए। यह संयोजन समृद्धि और बुरी नजर से सुरक्षा दोनों को संतुलित करता है।

2. एक्वेरियम को पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। इसे कभी भी दक्षिण दिशा या रसोईघर, शौचालय के पास नहीं रखना चाहिए।

3. मछलियों के टैंक का पानी हमेशा साफ और शुद्ध होना चाहिए। गंदा पानी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और परिवार पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

4. मछलियां जीवित और स्वस्थ रहनी चाहिए। यदि कोई मछली मर जाए तो उसे तुरंत निकालकर बदल देना चाहिए। माना जाता है कि मरी हुई मछली घर के किसी संकट को अपने ऊपर ले लेती है।

5. एक्वेरियम में ऑक्सीजन की व्यवस्था और रोशनी अच्छी होनी चाहिए। यह न केवल मछलियों के लिए जरूरी है, बल्कि वातावरण को भी सकारात्मक बनाता है।

  Also Read- April Pradosh Vrat 2026 Date: अप्रैल में कब-कब है प्रदोष व्रत? जानिए तिथि और मुहूर्त..

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सौगात! MP पुलिस में हर साल होगी खेल कोटे से भर्ती 

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती के लिए नई नीति अपनाई, खिलाड़ियों को लिखित परीक्षा और PET से छूट देने का निर्णय लिया।

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

राज्य

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच जारी है। जांच में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

खेल

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

भारत ने लखनऊ में खेले गए वनडे मैच में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। गिल और ईशान के शतक से भारत ने 402 रन बनाए।

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

देश-विदेश

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकीर्तना ने NEET की परीक्षा में विफलता के डर से सुसाइड कर लिया। परीक्षा रद्द होने पर उसने अपनी जान दे दी।

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

देश-विदेश

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस और अमेरिका के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।