Lord Hanuman Temple MP: भोपाल के छोटे तलाब के किनारे बसा है हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर!

lord-hanuman-famous-temple-mp

Lord Hanuman Temple MP: भोपाल के छोटे तलाब के किनारे बसा है हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर!

lord hanuman temple mp भोपाल के छोटे तलाब के किनारे बसा है हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर

Lord Hanuman Temple MP: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में तो वैसे कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, उन्हीं मंदिर में से एक खटलापुरा मंदिर है, जहां हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान है। यह मंदिर पूरे शहर में खटलापुरा हनुमान मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

बता दें कि, यह मंदिर भोपाल के छोटा तालाब के किनारे स्थित है। इससे आसपास बहुत सुंदर प्राकृति सुंदरता देखने को मिलती है। यह मंदिर अपनी शांत जगह, हनुमान जी की मूर्ति और तालाब के किनारे होने के कारण प्रसिद्ध है।

करीब 180 साल पुराना है ये मंदिर

यह मंदिर बेहद प्राचीन है, बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 180-200 वर्ष पुराना है। इस मंदिर के निर्माण की दो कथाएं है, कोई कहता है, इसका निर्माण राज दरबारी राय चलनलाल ने करवाया था, क्योंकि वो भगवान हनुमान जी के परम भक्त थे। वहीं कई लोग बताते हैं कि, साल 1840 के आसपास अयोध्या के संतों द्वारा इस प्रतिमा को स्थापित किया गया था।

हनुमानजी के अलावा ये देवी- देवता हैं विराजमान

मंदिर परिसर में भगवान हनुमान के अलावा मंदिर परिसर में राम, लक्ष्मण, सीता, शिव, और गणेशजी की मूर्तियां भी स्थापित हैं।

उत्तर भारतीय वास्तुकला की पारंपरिक शैली में बने इस मंदिर में भगवान हनुमान की मुख्य प्रतिमा अर्धशिला रूप में विराजमान हैं, जिसका मुख पूर्व दिशा की ओर है और मंदिर का प्रवेश द्वार उत्तर दिशा की ओर है। जिसमें खूबसूरती से तराशा हुआ गर्भगृह है, जिसमें भगवान हनुमान की प्रतिमा विराजमान है। यह प्रतिमा सिंदूर से ढकी हुई है, जो भक्ति और आस्था का प्रतीक माना जाता है।

नदी के अंदर मिली थी प्रतिमा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भगवान हनुमान की प्रतिमा भोपाल के निचली झील के जल में मिली थी, जिसे बाद में मंदिर बनवाकर स्थापित कर दिया गया। यहां मुख्य रूप से हनुमान जी की पूजा की जाती है।

भक्तों का मानना ​​है कि, इस स्थान में वास करने के लिए स्वयं भगवान हनुमान जी ने चुना, जिससे यह स्थान भक्ति केंद्र बन गया है। कई सालो से यह मंदिर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए प्रसिद्ध है, विशेषकर उन लोगों की जो शक्ति, साहस और बाधाओं से सुरक्षा चाहते हैं।

इस दिन लगती है भक्तों की भीड़

मंदिर में कई त्योहार भव्य रुप से मनाए जाते हैं, जिनमें हनुमान जयंती सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे जुलूसों, विशेष प्रार्थनाओं और भजनों के साथ मनाया जाता है। यहां हनुमान जयंती, राम नवमी को विशेष आयोजन किए जाते हैं। वहीं मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की विशेष रुप से पूजा की जाती है।

पिंडदान करने आते हैं लोग

मंदिर के पीछे का घाट पितृपक्ष में तर्पण और पिंडदान के लिए जाना जाता है। पितृपक्ष में लोग यहां तर्पण करने भी आते हैं।

यह मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थान है, बल्कि यह अपने शांत और प्राकृतिक वातावरण की वजह से भी प्रसिद्ध है। लोगों के लिए एक प्रिय स्थान है, जहां वे शांति और सुकून पाते हैं।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।