सुक्खू ने फूंका चुनावी बिगुल

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

By : रोहन उमक
मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र बुधवार को जोरदार चुनावी बिगुल फूंका। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं में उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले किए और साफ कहा कि केंद्र सरकार चाहे जितना दबाव बनाए, राज्य सरकार पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनकी सरकार लगातार काम कर रही है।

हिमाचल सीएम सुक्खू

जयराम ठाकुर पर सीधा हमला

टारना, नेला और टाउन हॉल में आयोजित जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान नगर निगम का गठन जनता की भावनाओं के अनुरूप नहीं किया गया। सुक्खू ने तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर अब ग्रामीण क्षेत्रों को निगम से बाहर करने की बात कर रहे हैं, जबकि सत्ता में रहते हुए उन्होंने ही इन्हें शामिल किया था।
उन्होंने तीखे अंदाज में कहा, “शायद जयराम भूल गए हैं कि अब सरकार हमारी है और निर्णय भी हम ही लेंगे।”

विकास को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में केवल अपने विधानसभा क्षेत्र सराज पर ध्यान केंद्रित किया और मंडी शहर की अनदेखी की। उन्होंने दावा किया कि सराज में कई विश्राम गृह बनाए गए, जबकि मंडी को विकास से वंचित रखा गया। साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि शिवधाम जैसी परियोजनाओं के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया और चुनावी फायदे के लिए बिना स्टाफ के संस्थान खोले गए।

विकास योजनाओं और वादों की झड़ी

सीएम सुक्खू ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने का वादा निभाया है। उन्होंने शिक्षा सुधार के तहत पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने का भी जिक्र किया। आगे मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मंडी के विकास के लिए 180 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, IRDP की 1.20 लाख महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सम्मान राशि देने की बात कही।

उन्होंने बड़ा वादा करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद हर वार्ड के विकास के लिए 50-50 लाख रुपये जारी किए जाएंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर

केंद्र सरकार और राहत पैकेज पर सुक्खू ने कसा तंज

प्रधानमंत्री द्वारा घोषित राहत पैकेज पर कटाक्ष करते हुए सुक्खू ने कहा कि राज्य अब भी 1500 करोड़ रुपये के आपदा राहत पैकेज का इंतजार कर रहा है। उन्होंने व्यंग्य में कहा कि यह राशि शायद अभी कहीं अटकी हुई है।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, अध्यक्ष विनय कुमार, कौल सिंह ठाकुर और चंद्रशेखर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू की 13 नवंबर को कैबिनेट बैठक, सरकारी भर्तियों और 50 हजार नौकरियों के लक्ष्य पर होगी चर्चा

CM सुक्खू की 13 नवंबर को कैबिनेट बैठक, सरकारी भर्तियों और 50 हजार नौकरियों के लक्ष्य पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक में रिक्त पदों, नई नियुक्तियों, कर्मचारियों-पेंशनर्स के मुद्दों और धर्मशाला सत्र से जुड़े प्रस्तावों पर विचार होगा।

10 Nov 2026
पंजाब में AAP सरकार पर बरसे CM सैनी, किसानों और महिलाओं से किए वादों पर उठाए सवाल

पंजाब में AAP सरकार पर बरसे CM सैनी, किसानों और महिलाओं से किए वादों पर उठाए सवाल

सैनी ने MSP खरीद और महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक देने के वादे पूरे न होने का आरोप लगाया। उन्होंने नशे के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

10 Nov 2026

CM योगी ने 209 उम्मीदवारों की सूची दिल्ली भेजी, यूपी चुनाव को लेकर BJP में हलचल तेज

CM योगी ने 209 उम्मीदवारों की सूची दिल्ली भेजी, यूपी चुनाव को लेकर BJP में हलचल तेज

भाजपा ने यूपी की 403 सीटों पर तैयारी तेज कर दी है। आंतरिक सर्वे और फीडबैक के आधार पर भेजी गई सूची पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

10 Nov 2026
20 साल तक हर साल 60 करोड़ यूनिट बिजली पाएगा हिमाचल, CM सुक्खू बोले- राज्य को मिलेंगे 20 हजार करोड़

20 साल तक हर साल 60 करोड़ यूनिट बिजली पाएगा हिमाचल, CM सुक्खू बोले- राज्य को मिलेंगे 20 हजार करोड़

CM सुक्खू ने फैसले को बड़ी उपलब्धि बताया। अतिरिक्त बिजली से राज्य को 20 वर्षों में 10,000-20,000 करोड़ रुपये आय की उम्मीद है।

09 Nov 2026
खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है'

खड़गे के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- 'कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है'

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि खड़गे के ईद वाले बयान से दीपावली की खुशियां प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कांग्रेस पर सनातन संस्कृति को भूलने का आरोप लगाया।

09 Nov 2026