Unique temple in MP: जहां लड़का - लड़की खुद चुनते हैं जीवनसाथी! बिना दहेज के होती है शादी...

unique-temple-madhya-pradesh-where-couples-choose-life-partner

Unique temple in MP: जहां लड़का - लड़की खुद चुनते हैं जीवनसाथी! बिना दहेज के होती है शादी...

unique temple in mp जहां लड़का - लड़की खुद चुनते हैं जीवनसाथी बिना दहेज के होती है शादी

Unique temple in MP: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक मंदिर जहां कुंवारे लड़के अपनी मन पसंद जीवन साथी चुनते है, यह मंदिर द्रौपदी देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यहां चैत्र नवरात्रि के दौरान हर साल ऐसा मेला लगता है, जहां कुंवारे युवक और युवतियां एक-दूसरे को पसंद कर शादी करते हैं। यह विवाह पूरी तरह बिना दहेज लिए होता हैं और समाज में समानता व प्रेम का संदेश देते हैं। Read More: Maa Harsiddhi Dham Tarawali: तरावली स्थित मां हरसिद्धि धाम: एक अद्भुत धार्मिक स्थल

द्रौपदी देवी का ऐतिहासिक मंदिर....

यह मंदिर अनूपपुर जनपद की ग्राम पंचायत ऊरा में स्थित है और आदिवासी समाज की आस्था का मुख्य केंद्र माना जाता है। नवरात्रि के समय यहां तीन दिनों तक चलने वाला विशाल मेला आयोजित होता है। इस पवित्र आयोजन में न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

3 दिन लगता है मेला...

मेला अष्टमी से शुरू होकर तीन दिन तक चलता है। इस दौरान मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। आदिवासी समाज, विशेषकर महरा समुदाय के लोग इस मेले में बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। श्रद्धालु देवी से आशीर्वाद मांगते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।

युवक-युवतियां चुनते हैं जीवनसाथी...

इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां आने वाले युवक-युवतियां एक-दूसरे को पसंद कर अपनी पसंद से विवाह करते हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिर प्रांगण में समाज की सहमति से इन शादियों को संपन्न कराया जाता है। ये विवाह पूरी तरह दहेज-मुक्त होते हैं और समाज में समानता व प्रेम का संदेश देते हैं।

देवी पूरी करती हैं हर मनोकामना...

मंदिर के पुजारी रमेश सिंह के अनुसार, “द्रौपदी देवी के मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से प्रार्थना करता है, देवी उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं। नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहता है।”

आस्था, परंपरा और प्रेम का संगम...

ऊरा गांव का द्रौपदी देवी मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम और सामाजिक समानता का प्रतीक बन चुका है। यहां होने वाली शादियां यह संदेश देती हैं कि सच्चे रिश्ते दिल से बनते हैं, दहेज से नहीं। यही वजह है कि हर साल नवरात्रि के दौरान यह मंदिर युवाओं के लिए “सच्चे प्रेम का केंद्र” बन जाता है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।