बलिया में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

बलिया में दहेज हत्या का खुलासा

बलिया में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

बलिया, उत्तर प्रदेश में एक महिला की हत्या के पीछे उसके पति और उसकी प्रेमिका का हाथ था, जिन्होंने दहेज के लिए यह कदम उठाया।

बलिया में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ऐसे खुला राज

बलिया में पति ने प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज | None

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक महिला की हत्या के मामले में शनिवार को ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को हैरान कर दिया। जिस पति के साथ महिला ने सात जन्मों का साथ निभाने का सपना देखा था, वही उसकी मौत का कारण बन गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची और उसे बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर इलाके में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में पता चला कि मृतका का नाम प्रीति था, जिसकी शादी वर्ष 2025 में रेवती नगर पंचायत निवासी चुन्नीलाल प्रजापति से हुई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रेमिका ने बहाने से घुमाया, फिर पिलाया नशीला पदार्थ

जांच में सामने आया कि 22 मई को प्रीति अपनी बीमार सास को देखने जिला अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी पति की महिला मित्र शोभा चौरसिया उसे घूमाने के बहाने ई-रिक्शा से अपने साथ ले गई। रास्ते में उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई।

कुछ देर बाद चुन्नीलाल भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बेहोश महिला को सुनसान इलाके में ले जाकर उसका गला दबा दिया। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया ताकि किसी को शक न हो।

दो दिन तक करता रहा खोजने का नाटक

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद को बचाने के लिए पत्नी की तलाश का नाटक किया और बाद में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। हालांकि पुलिस की जांच और तकनीकी साक्ष्यों ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

दहेज प्रताड़ना का भी आरोप

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही प्रीति को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज की और आखिरकार पति तथा उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर मृतका के जेवर, पर्स और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

राज्य

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश में आगामी आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।