बिहार के युवक पर जानलेवा हमला

युवती ने मंगेतर को डिनर पर बुलाया, फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर जलाया!

बिहार के सीवान में एक युवक पर उसकी मंगेतर और उसके बॉयफ्रेंड ने जानलेवा हमला किया, जिसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

By : हेमा गुप्ता
युवती ने मंगेतर को डिनर पर बुलाया, फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर जलाया!

युवती ने मंगेतर को डिनर पर बुलाया, फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर जलाया!

Couple Murder Attempt: बिहार के सीवान से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक युवती ने पहले अपने मंगेतर को खाने पर बुलाया फिर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मारपीट की और बॉयफ्रेंड ने युवक पर पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जला दिया। हालांकि, युवक की हालत गंभीर है, लेकिन उसकी जान बचा ली गई। 

मंगेतर का बयान

घायल मंगेतर आदित्य कुमार रावत ने बताया कि -'मेरी मंगेतर और ससुरालवालों ने मुझे मिलने के लिए अपने घर पर बुलाया। वहां पहले से ही मेरी होने वाली पत्नी का बॉयफ्रेंड सचिन मौजूद था। जैसे ही मैं अंदर पहुंचा उनलोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इतने ही देर में सचिन ने पीछे से मेरे ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और तुरंत आग लगा दी।

मैंने दर्द से चिल्लाना शुरू कर दिया…मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह मेरी जान बचाई। मुझे अस्पताल में भर्ती कराया।'

आदित्य ने बताया कि- 

'मैं लैब टेक्निशियन के रूप में सीवान में ही जॉब करता हूं। इस बीच पापा ने मेरी शादी सीवान के ही पुरैना गांव की रहने वाली एक लड़की से कर दी। वो अभी ग्रेजुएशन कर रही है। 23 जनवरी 2026 को मंदिर में हमारी इंगेजमेंट हुई।

इस दौरान हमारे परिवार के खास लोग उसमें शामिल हुए। सगाई के बाद हमारा परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया। इस बीच 1 मई को मेरे फोन पर अनजान नंबर से 15 मिस्ड कॉल आए। जब मैंने कॉल बैक किया तो दूसरी तरफ से एक युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने धमकी देते हुए कहा, मेरी गर्लफ्रेंड को छोड़ दो। उसकी तरफ देखना भी मत, वह मेरी है और उससे सिर्फ मैं ही शादी करूंगा।'

गाल-गलौच करने वाला निकला बॉयफ्रेंड

आदित्य ने आगे बताया कि- 'इस लड़के के बारे में जब मैंने पता किया तो जानकारी मिली की फोन पर गाली-गलौज करने वाला युवक सचिन है। वो बिहार से बाहर रहकर किसी कंपनी में काम करता है। उसका मेरी होने वाली पत्नी से 3 साल से अफेयर चल रहा था।

दोनों एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे, लेकिन इस बीच लड़की की शादी उसके घरवालों ने मुझसे तय कर दी थी। लड़का, लड़की से छोटी जाति का है। इसी वजह से उसके घरवाले इस शादी के खिलाफ थे।

जब मैंने अपनी होने वाली पत्नी से इस बारे में बात की तो उसने कुछ नहीं बताया। वो मेरी बात सुनने के बाद अचानक रोने लगी। इसके बाद मैंने उसे चुप करवाया और कहा, अब उससे बात मत करना। हमलोगों की शादी फिक्स हो गई है।'

खाने पर बुलाकर..जलाया

पीड़ित ने बताया कि- एक दिन युवती यानी मंगेतर ने कॉल किया और कहा कि-  मां-पापा खाना खाने के लिए घर बुला रहे हैं। वहीं, उसके बॉयफ्रेंड ने मुझे फोन कर कहा, आज रात तुम्हारी मंगेतर को मैं अपने साथ भगाकर ले जा रहा हूं। ये बात सुनते ही मैं परेशान हो गया। रात 9 अपनी बाइक से मैं अपने मंगेतर के घर के जाने के लिए निकल गया। वहां पहुंचा तो देखा कि मेरी मंगेतर उसके परिवार वाले और सचिन एक साथ वहां मौजूद हैं। मैं परिवार वालों से बात करने लगा, इसी दौरान सचिन ने पीछे से मेरे ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी।'

आगे कहा कि-

'मेरी शरीर में आग पकड़ लिया, जिसके बाद मैंने चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर अगल-बगल वाले मौके पर पहुंचे। उनको देख सभी लोग मौके पर से फरार हो गए। पड़ोसियों ने मेरे घरवालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पिता ने मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया।'

पीड़ित के पिता का बयान

पीड़ित के पिता नंदकिशोर ने कहा कि-  'घटना की रात हमें सूचना मिली कि मेरे बेटे आदित्य के साथ मारपीट की गई है। उसे जला दिया गया है। फिलहाल मेरा बेटा 70% रूप से झुलसा हुआ है और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

हम प्रशासन से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। जो भी दोषी है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। हम सिर्फ इंसाफ चाहते हैं। इस मामले में पीड़ित परिवार ने थाने में लड़की और उसके घरवालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।'

संबंधित सामग्री

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के जमुई जिले के गांव वासियों ने वर्षों से पुल की मांग की, लेकिन सरकारी आश्वासनों के बिना कोई समाधान नहीं मिला। अब उन्होंने खुद बांस का पुल बनाया।

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026