पति ने पत्नी की हत्या की

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।

By : हेमा गुप्ता
छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

Raigarh Husband Murders Wife: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी के सिर पर घर में रखे हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

17 जून की सुबह धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बांसजोर में रहने वाले श्यामलाल मंझवार (24 वर्ष) और उसकी पत्नी मेहतरीन बाई के बीच इलाज के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। 

विवाद के दौरान मेहतरीन बाई ने गुस्से में डंडे से अपने पति श्यामलाल की पीठ पर वार कर दिया। इससे भड़के श्यामलाल ने घर में रखे हथौड़ी से पत्नी के सिर पर कई बार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इलाज के दौरान पत्नी की मौत

परिवार वालों ने तुरंत मेहतरीन बाई को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन 20 जून की शाम इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

मामले की जांच चक्रधर नगर पुलिस ने शुरू की, जिसके बाद मामले को धरमजयगढ़ थाना को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के माता-पिता, सास, पार्षद और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पत्नी की मौत हथौड़ी से सिर पर लगे वार के कारण होने की पुष्टि हुई। जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी श्यामलाल मंझवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ी भी बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

SSP का बयान

रायगढ़ के SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि- 'महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा और गंभीर अपराध की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।'
 

संबंधित सामग्री

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

प्रियंका सड़क पर लेटीं, राहुल समेत विपक्षी सांसद हिरासत में; थाने जाने से पहले पुलिस बस भी हुई पंक्चर

दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में लिए गए।

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर