नाना पाटेकर का निधन

सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

By : चंचल खेडकर
सिनेमा के ‘नाना’ नहीं रहे, 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित उनके घर पर अचानक कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर का सुबह करीब 5:20 बजे निधन हुआ। उनके निधन के बाद मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। करीब पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने गंभीर भूमिकाओं से लेकर कॉमेडी तक कई ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।

‘परिंदा’ से ‘क्रांतिवीर’ तक, तीन नेशनल अवॉर्ड

नाना पाटेकर ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए। 1989 में आई फिल्म ‘परिंदा’ में उन्होंने अन्ना का किरदार निभाया। इस भूमिका के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।इसके बाद 1994 में ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 1996 की ‘अग्निसाक्षी’ के लिए भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।इस तरह नाना पाटेकर ने अपने करियर में तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2013 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।हिंदी फिल्मों के साथ उन्होंने मराठी सिनेमा और थिएटर में भी लंबे समय तक काम किया।

‘उदय शेट्टी’ बनकर भी जीता दर्शकों का दिल

नाना पाटेकर की पहचान सिर्फ गंभीर और दमदार किरदारों तक सीमित नहीं रही। 2007 में आई ‘वेलकम’ में उन्होंने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया और अपनी कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया।फिल्म में उनके कई डायलॉग बेहद लोकप्रिय हुए। खास तौर पर ‘कंट्रोल उदय... कंट्रोल!’ वाला सीन आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स में नजर आता है।‘वेलकम बैक’ में भी नाना पाटेकर उदय शेट्टी के किरदार में दिखाई दिए थे।

‘प्रहार’ के लिए तीन साल ली थी मिलिट्री ट्रेनिंग

नाना पाटेकर का सेना से जुड़ाव भी काफी खास रहा। फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ में आर्मी मेजर की भूमिका निभाने के लिए उन्होंने मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ सैन्य प्रशिक्षण लिया था।रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने करीब तीन साल तक ट्रेनिंग की। इसके बाद वे टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े और उन्हें मानद कैप्टन के रूप में कमीशन मिला। बाद में उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद तक सेवाएं दीं और 2013 में रिटायर हुए।

कारगिल युद्ध के दौरान भी जवानों के साथ रहे

नाना पाटेकर का सेना के प्रति सम्मान फिल्मों तक ही सीमित नहीं था। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भी वे सेना के साथ अग्रिम इलाकों में गए थे।रिपोर्टों के मुताबिक, तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस से विशेष अनुमति लेकर उन्होंने करीब 15 से 20 दिन सेना के साथ बिताए। इस दौरान वे द्रास, लेह, कुपवाड़ा और सोपोर जैसे इलाकों में पहुंचे थे।नाना पाटेकर कई मौकों पर जवानों को देश का असली हीरो बता चुके थे। उनका कहना था कि देश के लिए हर व्यक्ति को अपनी तरफ से कुछ न कुछ योगदान करना चाहिए।नाना पाटेकर का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है। पर्दे पर उनकी आवाज, संवाद अदायगी और किरदारों की अपनी अलग पहचान थी। अब उनके निधन के बाद उनके लंबे फिल्मी सफर और यादगार भूमिकाओं को ही उनके प्रशंसक याद कर रहे हैं।


राजनेताओं ने जताया दुख

संबंधित सामग्री

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि और पार्थिव देह को दिया कंधा

उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि और पार्थिव देह को दिया कंधा

वरिष्ठ RSS प्रचारक विनोद कुमार का उज्जैन में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

चित्रकूट में ट्रैक्टर को लेकर 10 घंटे धरना, CM के फोन के बाद माने BJP विधायक

चित्रकूट में ट्रैक्टर को लेकर 10 घंटे धरना, CM के फोन के बाद माने BJP विधायक

भारत में एक विधायक ने आदिवासी किसान का जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए 10 घंटे धरना दिया, लेकिन प्रशासन ने तत्काल ट्रैक्टर नहीं छोड़ा।

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस में अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत, 200 लोग क्वॉरेंटाइन; प्लेग रिसर्च लैब में टूटी सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब

रूस के साइबेरिया में लैब टेक्नीशियन दर्या की मौत के बाद जांच और मेडिकल निगरानी बढ़ी। टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद गंभीर निमोनिया से मौत हुई।

युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में तीन दिवसीय बुंदेली समागम का उद्घाटन किया, जिसमें बुंदेली कलाकारों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर