खरगे की लंच मीटिंग

मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर बुलाई विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी सांसदों को लंच मीटिंग के लिए बुलाया है, जिसके बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना है।

By : सोनिया रायकवार
मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर बुलाई विपक्षी सांसदों की लंच मीटिंग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर INDIA ब्लॉक के सांसदों को लंच मीटिंग के लिए बुलाया है। गुरुवार को दोपहर 1:45 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों के लिए लंच रखा गया है। इससे पहले 7 अक्टूबर को भी खरगे ने सांसदों को लंच पर बुलाया था और इसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंच गए थे।

आज की लंच मीटिंग के बाद भी विपक्षी सांसदों के जंतर-मंतर जाने की संभावना जताई जा रही है। कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की दूरी करीब 300 से 400 मीटर ही है। ऐसे में दिल्ली पुलिस भी संभावित प्रदर्शन को लेकर अलर्ट मोड पर है।

एक दिन पहले भी लंच के बाद हुआ था प्रदर्शन

मल्लिकार्जुन खरगे ने 7 अक्टूबर को भी INDIA ब्लॉक के सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया था। लंच के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर रवाना हुए थे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई थी। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज

जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट और बदसलूकी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में तीन FIR दर्ज की गई हैं। इससे पहले 6 अक्टूबर को आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने के मामले में भी FIR दर्ज की गई थी।

दिल्ली पुलिस और RAF अलर्ट

INDIA ब्लॉक के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स यानी RAF के जवानों की भी तैनाती की गई है।

राजघाट के आसपास BNSS की धारा 163 लागू है। पुलिस के अनुसार, INDIA ब्लॉक की ओर से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस को प्रस्तावित मार्च की जानकारी नहीं दी गई है और न ही इसके लिए अनुमति मांगी गई है।

आज राजघाट जाने की भी तैयारी

विपक्षी सांसदों के आज राजघाट जाने की भी योजना बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर की नजदीकी को देखते हुए लंच के बाद विपक्षी सांसदों के संभावित मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

10 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 अक्टूबर का समय मांगा है। विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति को पत्र सौंपकर मुलाकात की मांग की है।

बताया गया है कि इस मुलाकात में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग समेत चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। विपक्षी दल लगातार इन मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय कांग्रेस आत्ममंथन करे - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठाने के रवैये की कड़ी आलोचना की है।

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

बंगाल उपचुनाव में बवाल: हुमायूं कबीर हिरासत में, कांग्रेस का गंभीर आरोप

भारत के चार राज्यों में उपचुनावों के दौरान विवाद और तनाव बढ़ा, खासकर पश्चिम बंगाल में, जहां कांग्रेस और AJUP ने संगीन आरोप लगाए हैं।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

दुर्ग में पुतला दहन मामले में कोर्ट की पेशी, कांग्रेस के 9 नेता पहुंचे.. मिनी माता चौक पर हुआ था प्रदर्शन

दुर्ग में पुतला दहन मामले में कोर्ट की पेशी, कांग्रेस के 9 नेता पहुंचे.. मिनी माता चौक पर हुआ था प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं की अदालत में पेशी हुई। यह मामला पहले हुए प्रदर्शन और पुतला दहन से जुड़ा है।

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

भोपाल के डीबी मॉल के सामने विद्युत खंभे में करंट आने से अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। जिम्मेदारी तय न होने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर