डीबी मॉल हादसा

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

भोपाल के डीबी मॉल के सामने विद्युत खंभे में करंट आने से अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। जिम्मेदारी तय न होने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे में करंट आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की

भोपाल के डीबी मॉल के सामने विद्युत खंभे में करंट आने से युवा अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की मौत के पांच दिन बाद भी हादसे की असली वजह सामने नहीं आ सकी है। खंभे में करंट कहां से आया और इसके रखरखाव की जिम्मेदारी किस विभाग की थी, इसे लेकर सवाल बने हुए हैं। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, लेकिन अभी तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है। घटना को लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने डीबी मॉल के सामने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने बिजली विभाग और नगर निगम का पुतला फूंका

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों विभागों का पुतला फूंका। कांग्रेस महासचिव संजीव सक्सेना ने कहा कि डीबी मॉल शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में शामिल है। यहां सड़क पार करते समय बिजली के खंभे में करंट आने से एक युवा अधिवक्ता की जान चली गई। उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पर बिजली के खंभे में करंट आना गंभीर लापरवाही का मामला है।

एसआईटी से पहले जिम्मेदारी तय करने की मांग

संजीव सक्सेना ने कहा कि खंभे में करंट आने की वजह और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी पता करने के लिए लंबी जांच की जरूरत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी बिजली विभाग, नगर निगम, स्मार्ट सिटी या किसी अन्य एजेंसी की हो सकती है। सरकार को जल्द स्पष्ट करना चाहिए कि खंभे में करंट कैसे आया और किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ। कांग्रेस ने दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में जिम्मेदारी तय कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

खुले तार और खराब खंभों पर भी सवाल

कांग्रेस ने शहर की बिजली व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। संजीव सक्सेना ने कहा कि कई इलाकों में खुले तार, खराब विद्युत खंभे और हाई वोल्टेज से जुड़ी शिकायतें सामने आती रहती हैं। कॉलोनियों और बस्तियों में भी बिजली के करंट से हादसे होने की घटनाएं सामने आती हैं। कांग्रेस ने सरकार से बिजली व्यवस्था के नियमित रखरखाव और खराब खंभों तथा तारों की समय पर मरम्मत कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन जारी रहेगा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल राठौर ने कहा कि सरकार जिम्मेदारी तय करने के बजाय लगातार जांच की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि एक मामले में भी जिम्मेदारी तय नहीं हो पाना गंभीर चिंता का विषय है। राठौर ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। कांग्रेस ने मांग की कि दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में जल्द जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

संबंधित सामग्री

भोपाल मेट्रो रूट पर विवाद: विधायक आतिफ अकील बोले- पहले शाही कब्रिस्तान से अनुमति लें

भोपाल मेट्रो रूट पर विवाद: विधायक आतिफ अकील बोले- पहले शाही कब्रिस्तान से अनुमति लें

भोपाल मेट्रो के ऑरेंज लाइन फेज-2 के रूट पर विवाद, विधायक आतिफ अकील ने कब्रिस्तान की जमीन पर काम को लेकर आपत्ति जताई।

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग की तारीफ की और नई भर्तियों की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर