राजस्थान में दुखद घटना

फतेहगढ़ में पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या, फिर किया सुसाइड!

फतेहगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की जान ले ली। पुलिस और FSL की टीम ने जांच शुरू की।

By : हेमा गुप्ता
 फतेहगढ़ में पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या, फिर किया सुसाइड!

फतेहगढ़ में पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या, फिर किया सुसाइड!

Rajisthan Murder Suicide News: फलोदी जिला मुख्यालय से 42 किमी दूर फतेहगढ़ गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद सुसाइड कर लिया।   
बताया जा रहा है कि, चारों शव खेत में मिले। एक युवक फांसी के फंदे पर लटका था। वहीं तीन की लाशें जमीन पर पड़ी थी। 

गांव वालों ने दी पुलिस को जानकारी

सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद साक्ष्य जुटाएं। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताक्ष कर चही है। 

बताया जा रहा है कि, युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से पति काफी परेशान था। यह मामला देचू थाना इलाके का है।

मृतक की पहचान 

मृतकों की पहचान गेनाराम (35), उसकी पत्नी पुष्पा (32), बेटी खुशबू (13) बेटा किशन (10) के रुप में की गई है। 

देचू थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि- 'प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद फंदे पर लटक गया।' 

मजदूरी करता था मृतक 

आरोपी गेनाराम खेत में मजदूरी करता था। उसका परिवार उसके साथ ही रहता था। उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसे शक था कि, पत्नी पर भूत-प्रेत का साया है। इसके बाद वो पत्नी को तांत्रिक के पास भी ले गया था। कहा जा रहा है कि-इसी वजह से युवक ने ऐसा कदम उठाया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

30 जून की सुबह पुलिस को खेत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस सबूतों और बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

IG सत्येंद्र सिंह ने बताया कि- 'फतेहगढ़ गांव के खेत में 4 शव मिले हैं। महिला और दो बच्चों के शव जमीन पर पड़े थे। एक फंदे पर लटका था।' 
 
संबंधित सामग्री

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026