'रणबीर कपूर से बेहतर काम रिद्धिमा ने किया' - आमिर खान

आमिर खान ने की रिद्धिमा की तारीफ

'रणबीर कपूर से बेहतर काम रिद्धिमा ने किया' - आमिर खान

आमिर खान ने नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर रिद्धिमा कपूर की प्रशंसा की। रिद्धिमा ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया।

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आमिर खान नीतू कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘दादी की शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। फिल्म देखने के बाद आमिर खान ने इस फिल्म में काम कर रहे सभी किरदारों की तारीफ की। 

बता दे कि, इस फिल्म से रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने डेब्यू किया। इस फिल्म में रिद्धिमा की एक्टिंग देख आमिर खान ने जमकर तारीफ की और मजाक-मजाक में कहा कि -'फिल्म में रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने भाई रणबीर कपूर से भी बेहतर काम किया है।'

आमिर ने रिद्धिमा की तारीफ की

आमिर खान ने कहा कि- 'रिद्धिमा की ये पहली फिल्म है। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है। रणबीर से बेहतर किया। बहुत मजा आया मुझे। पूरी टीम को मैं बेस्ट विशेज देता हूं। सभी ने अच्छा काम किया।'

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान नीतू कपूर, कपिल शर्मा, सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर साहनी और डायरेक्टर आशीष आर मोहन समेत फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

बॉलीवुड में रिद्धिमा कपूर का डेब्यू  

कपूर खानदान से एक और बेटी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। करिश्मा और करीना कपूर ने कम उम्र में ही एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। लेकिन रिद्धिमा 45 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। इस वजह से वो इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं।

आखिर इतने साल बाद क्यों की बॉलीवुड में एंट्री

एक प्रमोशनल वीडियो में नीतू कपूर ने खुलासा किया कि आखिर इस फिल्म में रिद्धिमा की एंट्री कैसे हुई। उन्होंने बताया कि, फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें कॉल करके पूछा की क्या उनकी बेटी फिल्म करना चाहेंगी। इस पर पहले नीतू ने हंसते हुए मना कर दिया था। लेकिन फिर बेटी से पूछा तो रिद्धिमा पहले हंसी लेकिन फिर फिल्म करने के लिए मान गई।


 
बता दें कि, फिल्म बॉक्सऑफिस में 8 मई यानी की आज रिलीज हो चुकी है। 

क्या है कहानी?

शिमला की विमला आहूजा (नीतू कपूर) का पूरा परिवार है — बेटे-बेटी, बहू, नाती-पोते। फिर भी वो अकेली महसूस करती हैं। सालों से उनके बच्चे उनसे मिलने नहीं आए। लेकिन एक दिन जब उनका बड़ा बेटा जीवन (दीपक दत्ता) अपनी बेटी कन्नू (सादिया खतीब) का रोका टोनी कालरा (कपिल शर्मा) के साथ तय कर रहा होता है, तभी सोशल मीडिया पर धमाका हो जाता है — विमला आहूजा अपनी दूसरी शादी की तैयारी कर रही हैं!

खबर सुनते ही परिवार में भूचाल आ जाता है। कन्नू और टोनी का रिश्ता टूटने लगता है। टोनी के बाबूजी साफ-साफ फरमान सुना देते हैं — “अगर दादी शादी करेगी तो पोती को इस घर में घुसने नहीं देंगे।”टोनी, जो कॉलेज के दिनों से कन्नू से एकतरफा प्यार करता आ रहा है, अब अपना प्यार बचाने के लिए मजबूर हो जाता है। वहीं विमला के दोनों बेटे अपनी इज्जत और सोशल स्टेटस बचाने के चक्कर में पूरा परिवार लेकर शिमला पहुंच जाते हैं। 

अब शुरू होती है हंगामा, कॉमेडी और इमोशन से भरी कहानी की।
 
 

संबंधित सामग्री

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

मनोरंजन

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

बॉलीवुड फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक भव्य पार्टी आयोजित की, जिसमें सलमान खान सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।

आमिर खान की शादी को लेकर राखी गुलजार का बयान आया सामने!

मनोरंजन

आमिर खान की शादी को लेकर राखी गुलजार का बयान आया सामने!

Rakhee Gulzar supports Aamir Khan's decision to marry at 61, citing age should not define happiness in marriage, references Robert De Niro.

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

मनोरंजन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

At 61, Bollywood star Aamir Khan confirms his upcoming marriage to Gauri Spratt, set for July 5. This marks Khan's third marriage after previous relationships.

61 साल की उम्र में आमिर खान करेंगे तीसरी शादी!

मनोरंजन

61 साल की उम्र में आमिर खान करेंगे तीसरी शादी!

At 61, Bollywood actor Aamir Khan is set to marry Gauri Spratt in a private ceremony on July 5, without a grand reception.

रणबीर कपूर का पैपराज़ी पर गुस्सा करने का वीडियो वायरल

मनोरंजन

रणबीर कपूर का पैपराज़ी पर गुस्सा करने का वीडियो वायरल

A video showing Bollywood star Ranbir Kapoor angrily responding to paparazzi during a movie screening event has gone viral on social media.