आमिर खान की विवादित तीसरी शादी

क्या 'लव जिहाद' है आमिर खान की तीसरी शादी? महाराष्ट्र के मंत्री राणे ने उठाए सवाल और कह दी बड़ी बात 

आमिर खान की तीसरी शादी पर महाराष्ट्र के नेता नीतेश राणे ने लव जिहाद का आरोप लगाया है। राणे के अनुसार, हिंदू समाज को इस पर विचार करना चाहिए कि वे खान की फिल्में देखें या नहीं।

क्या 'लव जिहाद' है आमिर खान की तीसरी शादी? महाराष्ट्र के मंत्री राणे ने उठाए सवाल और कह दी बड़ी बात 

क्या 'लव जिहाद' है आमिर खान की तीसरी शादी? महाराष्ट्र के मंत्री राणे ने उठाए सवाल और कह दी बड़ी बात 

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। यह उनकी तीसरी शादी है। उनकी शादी को लेकर राजनीति होने लगी है। महाराष्ट्र के भाजपा नेता नीतेश राणे ने उनकी शादी को लेकर सवाल उठाए हैं और इसे 'लव जिहाद' से जोड़ने की कोशिश की है।नितेश राणे ने रविवार को आमिर खान की शादी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इसे 'लव जिहाद' के उदाहरण के तौर पर देखा जाना चाहिए।

आमिर की शादी पर क्या बोले राणे? 

अहिल्यानगर जिले के शिरडी में पत्रकारों से बात करते हुए राणे ने कहा 'जब मशहूर हस्तियां अपनी निजी जिंदगी में ऐसे फैसले लेती हैं, तो हिंदू समाज को इस पर सोचना चाहिए। यह मेरी राय है। लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कौन है? क्या आमिर खान ऐसे नहीं बन रहे हैं? जो हिंदू युवा उनकी फिल्में देखते हैं, उन्हें ऐसे एक्टर्स को बड़ा बनाने से पहले सोच-समझकर राय बनानी चाहिए।'

फिल्म देखने पर करें विचार

राणे ने कहा कि इस बात पर चर्चा धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है कि क्या खान की तीसरी शादी को 'लव जिहाद' के नजरिए से देखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा 'हिंदू समाज को इस बात पर विचार करना चाहिए कि ऐसे लोगों की फिल्में देखनी चाहिए या नहीं।' उन्होंने आगे कहा कि जो लोग ऐसी हस्तियों को सेलिब्रिटी मानते हैं, उन्हें अपनी राय पर फिर से विचार करना चाहिए।

आमिर ने कीं तीन शादियां

आपको बता दें कि आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा में मौजूद अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की थी। यह खान की तीसरी शादी है।
खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। यह 1986 से 2002 तक चली थी। उन्होंने दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव से की थी। यह 2005 से 2021 तक चली थी।
फिल्म सुपरस्टार आमिर ने राणे की टिप्पणियों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

संबंधित सामग्री

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआत में मिलता था रिजेक्शन, बोले- ‘कोई हीरोइन मेरे साथ काम नहीं करेगी’

अमिताभ बच्चन ने साझा किया कि कैसे उन्होंने शुरुआत में बार-बार रिजेक्शन का सामना किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन पर कंगना रनोट का तंज, बोलीं- जब बात रखने बैठती हैं तो पूछने पर कहती हैं ‘नहीं बताऊंगी’

जया बच्चन का एक वीडियो जिसमें वह न्यूज चैनल के माइक को पीछे धकेलती हैं, वह वायरल हो गया है। कंगना रनोट ने इस पर तंज कसा है।

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड कपल कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। दोनों जुलाई 2025 में पहले भी माता-पिता बन चुके हैं।

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र में MPSC पर घमासान: CM फडणवीस ने जांच कमेटी की सिफारिश, अध्यक्ष-सदस्य भी दायरे में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने MPSC की कार्यप्रणाली की जांच के लिए रिटायर्ड हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में समिति गठित की। जांच समिति को तीन महीने में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

मीका सिंह ने पाकिस्तान को लेकर कही बात, बोले- ‘दुबई के मुसलमान अच्छे, पाकिस्तान के क्यों नहीं?’

सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान के प्रति अपने भावनात्मक लगाव और भारत-पाकिस्तान के बीच कलाकारों की आवाजाही के मुद्दे पर अपनी राय साझा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर