अमीषा पटेल ने 'फेक PR' और नये युवा स्टार्स पर कसा तंज, खुद की की तारीफ

Ameesha Patel Criticizes PR Games

अमीषा पटेल ने 'फेक PR' और नये युवा स्टार्स पर कसा तंज, खुद की की तारीफ

Bollywood actress Ameesha Patel expresses her views on the excessive use of PR among young stars, urging authenticity and stating the realities of stardom.

अमीषा पटेल ने फेक pr और नये युवा स्टार्स पर कसा तंज खुद की की तारीफ

अमीषा पटेल ने 'फेक PR' और नये युवा स्टार्स पर कसा तंज, खुद की की तारीफ |

Ameesha Patel On Young Stars: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अक्सर ही अपने बेबाक अंदाज और बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर अमीषा अपनी एक पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बॉलीवुड में बढ़ते PR कल्चर और नए स्टार्स पर तंज कसा। 

अमीषा का पोस्ट वायरल

8 मई को अमीषा ने अपने एक्स पर पोस्ट कई ट्वीट किए उन्होंने लिखा कि- 'कभी भी उन कुछ नेगेटिव यूट्यूबर्स की बातों से दुखी या परेशान मत होइए, जो हर सुबह स्टार्स की आलोचना और नेगेटिव बातें करने के लिए उठते हैं। हम स्टार्स को उनसे परेशान होने के बजाय उनके लिए खुश होना चाहिए। आखिर हमारी बुराई करके ही उनका घर चल रहा है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।'

उन्होंने दूसरा ट्वीट किया उसमें लिखा कि-

‘खुद को सुपरस्टार तभी कहिए, जब आपने ऐसा काम किया हो, जिसने इतिहास बनाया हो और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हो। उससे पहले खुद को सुपरस्टार कहलवाने के लिए PR गेम खेलना बंद कीजिए। सॉरी, लेकिन यही कड़वी सच्चाई है।’

आगे लिखा कि- 

‘कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने आज तक अपने करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर नहीं दी, फिर भी खुद को स्टार कहती हैं। साल में 2 एवरेज फिल्में करने और कुछ शूटिंग सेट्स पर मौजूद रहने से कोई स्टार नहीं बन जाता। उससे आप सिर्फ एक एक्टर बनते हैं, जो किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा होता है।’

अमीषा ने यंग स्टार्स पर कसा तंज

उन्होंने लिखा कि- ‘ज्यादातर ऐसी एक्ट्रेसेस, जिनकी आज तक एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ₹200 करोड़ तक नहीं पहुंची, वो अपनी PR टीम से खुद को नंबर 1 और नंबर 2 कहलवा रही हैं। सच में? ये 2026 है, 2000 नहीं। आज के समय में ₹100 करोड़ कोई बड़ी बात नहीं है।’

फेक PR पर कसा तंज

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि-  ‘कोई स्टार तभी ग्लोबल सुपरस्टार बनता है, जब वह दुनिया भर में बड़ी हिट फिल्में दे। किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना हर एक्टर के लिए अच्छी बात होती है, चाहे वह दुनिया में कहीं भी हो, लेकिन सुपरस्टार वही बनता है, जिसने बड़े हिट दिए हों। इसलिए PR मशीनरी बंद कीजिए।’

खुद की की तारीफ

एक्ट्रेस अमीषा ने खुद की तारीफ करते हुए कहा कि- ‘कहो ना… प्यार है, गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2… एक नहीं, बल्कि बतौर हीरोइन मैंने 3 सबसे बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन तीनों फिल्मों की फुटफॉल भी सबसे ज्यादा रही। आज तक ये मेरे को-स्टार्स के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती हैं, लेकिन बाकी एक्ट्रेसेस की तरह मेरी फेक PR मशीनरी इतनी मजबूत नहीं है।’

गदर 3 रिलीज के दिए संकेत

अमीषा ने गदर 3 को लेकर कहा कि-  ‘गदर 3 जरूर आएगी और जब आएगी, तो थिएटर्स में जबरदस्त हंगामा मच जाएगा। ऑडियंस के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से गदर 3 जैसी फ्रेंचाइजी के लिए ₹500 करोड़ तो सिर्फ शुरुआत है। इस बार फिल्म का स्केल और कहानी पहले से भी ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होगी। तैयार रहिए।’

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

मनोरंजन

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'अल्फा' के ट्रेलर में आलिया भट्ट, बॉबी देओल के दमदार प्रदर्शन के साथ अनिल कपूर और ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिली।

 प्रणीत मोरे के बचाव में उतरे मुनव्वर फारुकी, ट्रोलिंग रोकने की की अपील!

मनोरंजन

प्रणीत मोरे के बचाव में उतरे मुनव्वर फारुकी, ट्रोलिंग रोकने की की अपील!

मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग रोकने की अपील की, जिसके बाद प्रणीत मोरे और हिमांशु के लिए समर्थन जाहिर किया।

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। उनके जीवन में संघर्ष से लेकर बॉलीवुड स्टारडम तक का सफर बेहद प्रेरणादायक है।