दीपिका-रणवीर की प्रेग्नेंसी सुर्खियां

दुआ के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर का खास फोटोशूट, मां का बेबी बंप निहारती दिखीं बेटी; जल्द हो सकती है डिलीवरी

बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर से सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में एक फैमिली फोटोशूट शेयर किया।

By : सोनिया रायकवार
दुआ के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर का खास फोटोशूट, मां का बेबी बंप निहारती दिखीं बेटी; जल्द हो सकती है डिलीवरी

 

बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर सकता है। इसी बीच दुआ के बर्थडे के मौके पर दीपिका और रणवीर ने फैमिली फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

फैमिली फोटोशूट में दिखी बेटी दुआ

इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ उनकी बेटी दुआ भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दुआ ने फैंस का खास ध्यान खींचा। एक तस्वीर में वह अपनी मां दीपिका के बेबी बंप को निहारती दिखाई दे रही हैं, जबकि पिता रणवीर के साथ भी वह मस्ती करती नजर आईं।


रणवीर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े हो रहे हैं! आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद।”

दुआ की शक्ल को लेकर फैंस ने की तुलना

फैमिली फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दुआ के लुक को लेकर भी चर्चा करने लगे। कई यूजर्स ने दुआ की नई तस्वीरों की तुलना दीपिका और रणवीर की पुरानी तस्वीरों से की। ज्यादातर लोगों का कहना था कि दुआ अपने पिता रणवीर सिंह जैसी दिखती हैं।

दीपिका का बेबी बंप खींच रहा ध्यान

फोटोशूट में दीपिका का बेबी बंप काफी साफ नजर आ रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी डिलीवरी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई जा रही है कि दीपिका जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

पिछली प्रेग्नेंसी से भी की जा रही तुलना

दीपिका और रणवीर की पिछली प्रेग्नेंसी के दौरान भी कपल ने मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके करीब एक सप्ताह बाद दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था। इसी वजह से इस बार भी फैंस फोटोशूट के बाद डिलीवरी की तारीख को लेकर अनुमान लगा रहे हैं।

19 अप्रैल को की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी शेयर की थी। कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से ही फैंस दोनों के दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सितंबर 2024 में हुआ था दुआ का जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहली बार सितंबर 2024 में माता-पिता बने थे। 8 सितंबर 2024 को दीपिका ने बेटी को जन्म दिया था। नवंबर 2024 में कपल ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा। शुरुआत में दीपिका और रणवीर ने बेटी की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की थीं। बाद में दिवाली के मौके पर कपल ने फैमिली फोटोज शेयर करते हुए दुआ का चेहरा फैंस के सामने रिवील किया था। अब दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे दीपिका और रणवीर के लिए यह दौर बेहद खास है। फैमिली फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस भी कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटी के फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर की।

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह मुंबई के लालबागचा राजा में पूजा के लिए पहुंचे और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने बप्पा से अपने और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में फैली अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, जिसे सोशल मीडिया पर उनकी साड़ी के लुक से गलत समझा गया था।

हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंची

हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंची

फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 291 करोड़ की कमाई की, जिससे यह 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है। निर्माता अनुप्रिया नागर ने इसकी सफलता को 'मैजिकल' बताया।

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ‘स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी’

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ‘स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने राखी सावंत के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर