FWICE Criticizes Ram Gopal Varma

FWICE ने बकाया भुगतान न चुकाने और विवादास्पद टिप्पणी करने पर राम गोपाल वर्मा की निंदा की

FWICE has criticized filmmaker Ram Gopal Varma for his unpaid dues and his controversial comments supporting Ranveer Singh against the federation's ban.

By : हेमा गुप्ता
FWICE ने बकाया भुगतान न चुकाने और विवादास्पद टिप्पणी करने पर राम गोपाल वर्मा की निंदा की

FWICE ने बकाया भुगतान न चुकाने और विवादास्पद बयान को लेकर राम गोपाल वर्मा की निंदा की

FWICE On Ram Gopal Varma: एक्टर रणवीर सिंह का सपोर्ट करने पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा मुसीबतों में घिर गए हैं। हाल हि में रणवीर डॉन 3 फिल्म छोड़ने की वजह से विवादों में घिरे हुए हैं। ऐसे में FWICE ने रणवीर पर बैन लगा दिया था, जिसके बाद राम गोपाल वर्मा ने फेडरेशन को बैन करने की बात कही थी। उन्होंने एक्स पर रणवीर का सपोर्ट करते हुए लिखा था कि- 'रणवीर की जगह FWICE को बैन करना चाहिए'। इस पर अब  FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉई  ने राम गोपाल वर्मा की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि 'उन पर फेडरेशन के कर्मचारियों के 1.25 करोड़ पेमेंट बकाया है।'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आशोक पंडित का बयान

फेडरेशन की ओर से अशोक पंडित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राम गोपाल वर्मा की निंदा करते हुए कहा कि - 'हमारी पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कई लोगों ने फेडरेशन पर टिप्पणी की थी, जिनमें से एक राम गोपाल वर्मा भी थे, जिनका हम बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने एक लंबा ट्वीट कर फेडरेशन की आलोचना की, हमारी अधिकारिता पर सवाल उठाए और हमारे खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।'

उन्होंने कहा कि- 

'बेशक, हम लोकतंत्र में रहते हैं और हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन हम उन्हें याद दिलाना चाहते हैं कि हमारे टेक्नीशियन्स और कर्मचारियों का 1.25 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अब भी उन पर बकाया है। हम बिना आधार के आरोप नहीं लगा रहे हैं और न ही कोई हिसाब चुकता करने की कोशिश कर रहे हैं। हम केवल उन्हें उस मामले की याद दिला रहे हैं, जो 2017 से लंबित है। यह मामला उनकी फिल्म ऑफिसर से जुड़ा है, जिसमें नागार्जुन ने अभिनय किया था। हमने कई बार उनसे संपर्क किया और इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की।'

अशोक पंडित ने राम गोपाल पर लगाएं आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आशोक पंडित ने फिल्ममेकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि- ‘2019 में राम गोपाल वर्मा ने फेडरेशन को पत्र लिखकर स्वीकार किया था कि फेडरेशन के सदस्यों और अन्य विक्रेताओं का भुगतान बकाया है। उन्होंने 4 मार्च 2019 तक का समय मांगा था ताकि सभी देनदारियां चुकाई जा सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यदि ऐसा नहीं हो पाया, तो FWICE अपनी ओर से उचित समझी जाने वाली कोई भी कार्रवाई कर सकता है। अब 2026 आ गया है और वे भुगतान अब तक नहीं किए गए हैं।’

फेडरेशन  की ओर से फिल्ममेकर को चेतावनी

आशोक पंडित ने राम गोपाल वर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि- ‘फेडरेशन के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर हमें कड़ी आपत्ति है। संगठन को गाली देने के बजाय उन्हें फेडरेशन से माफी मांगनी चाहिए और इन लंबे समय से लंबित बकायों का निपटारा करना चाहिए।’

रामगोपाल पर क्यो भड़का फेडरेशन

FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉई) ने रणवीर पर नॉन कोऑर्परेटिव डायरेक्टिव का आरोप लगाते हुए उन्हें बैन करने को कहा था, इसके बाद रामगोपाल वर्मा रणवीर के सपोर्ट में उतरे और उन्होंने फेडरेशन के खिलाफ एक्स पर एक लंबा पोस्ट किया था।

उन्होंने लिखा था कि - 

'FWICE पर प्रतिबंध लगाओ, रणवीर सिंह पर नहीं। गांधीजी की शैली में किया जा रहा तथाकथित “बैन” या “असहयोग” आखिरकार FWICE के लिए एक बड़ा मजाक बनकर रह जाएगा। यह इंडस्ट्री या उसमें काम करने वालों की सुरक्षा नहीं है, जैसा कि वे दावा कर रहे हैं। यह सिर्फ ताकत दिखाने की कोशिश है, जिसे एक बेहद पुरानी और बेकार यूनियन व्यवस्था अंजाम दे रही है, जो किसी तरह अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है।'


 

संबंधित सामग्री

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

विजय मंदिर (बीजा मंडल) में पूजा को लेकर विवाद के बाद विधायक मुकेश टंडन ने माफी मांगी। उन्होंने गलती स्वीकार की और धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचाने की बात कही।

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विस्थापन, मुआवजे और पुनर्वास की गंभीर चर्चाएं और राजनीतिक विवाद बढ़ रहे हैं।

कुत्ते का मुखौटा, ‘डॉगेश जनता पार्टी’ का पोस्टर और 40 लाख का हिसाब,खंडवा में अनोखे प्रदर्शन ने मचाई सियासी हलचल!

कुत्ते का मुखौटा, ‘डॉगेश जनता पार्टी’ का पोस्टर और 40 लाख का हिसाब,खंडवा में अनोखे प्रदर्शन ने मचाई सियासी हलचल!

खंडवा में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं के चलते सियासी विवाद गहरा गया है। नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने जनसुनवाई में प्रदर्शन किया।

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर आएशा खान ने मचाई हलचल, करण औजला से जुड़ा नाम

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर आएशा खान ने मचाई हलचल, करण औजला से जुड़ा नाम

आएशा खान ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे डायमंड रिंग दिखा रही हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि यह प्रमोशनल स्टंट हो सकता है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026