आएशा खान की सगाई की खबरें

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर आएशा खान ने मचाई हलचल, करण औजला से जुड़ा नाम

आएशा खान ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे डायमंड रिंग दिखा रही हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि यह प्रमोशनल स्टंट हो सकता है।

By : सोनिया रायकवार
डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर आएशा खान ने मचाई हलचल, करण औजला से जुड़ा नाम

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के हिट गाने ‘शरारत’ में नजर आईं आयशा खान सगाई की तस्वीरों से सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सगाई की थीम जैसी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। हालांकि कई फैंस का मानना है कि ये उनके किसी गाने का पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है। वहीं कुछ लोग तस्वीरों में दिखे मिस्ट्री मैन की तुलना सिंगर करण औजला से कर रहे हैं।

आएशा खान ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, एक सपना। 


आएशा खान की पोस्ट में राखी सावंत, अर्चना गौतम, रश्मि देसाई जैसे सेलेब्स ने उन्हें कमेंट कर बधाई दी। रश्मि ने लिखा है, दुआ है तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। वहीं अर्चना ने आएशा को मुबारकबाद दी।

क्या आएशा खान ने कर ली है सगाई?

आएशा खान की ये तस्वीरें किसी जूलरी ब्रांड का प्रमोशन हो सकती हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में एक जूलरी ब्रांड को मेंशन करते हुए लिखा है, अपनी परफेक्ट डायमंड एंगेजमेंट रिंग यहां पाइए।

बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 

आएशा खान को बिग बॉस 18 से पहचान मिली थी। वो शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुईं और शो में उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर चीटिंग के आरोप लगाए। आएशा ने दावा किया कि मुनव्वर उनके साथ रिलेशनशिप में थे, जबकि बाद में उन्हें पता चला कि वो किसी और लड़की के साथ भी थे। उन्होंने बताया था कि मुनव्वर ने अपनी एक्स वाइफ के साथ भी चीट किया है। आयशा ने यह भी कहा था कि मुनव्वर एक साथ कई लड़कियों के साथ रिश्ते में रहे हैं। आएशा की शो में एंट्री से काफी ड्रामा हुआ था।

धुरंधर के शरारत गाने से मिली पहचान

‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में आयशा खान क्रिस्टल डिसूजा के साथ नजर आई थीं। गाना जबरदस्त हिट रहा और आएशा को देश भर में पहचान मिल गई। इस गाने को यूट्यूब पर 810 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।गाने में पीरियड होने का खुलासा कर हुई थीं ट्रोल

संबंधित सामग्री

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड कपल कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। दोनों जुलाई 2025 में पहले भी माता-पिता बन चुके हैं।

ग्वालियर में सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

ग्वालियर में सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

ग्वालियर पुलिस ने योगेश गुप्ता को गिरफ्तार किया, जिसने महिलाओं को आपत्तिजनक वीडियो कॉल्स के जरिए फंसाकर उनका शोषण किया।

समय रैना का कथित रिएक्शन वायरल, सुपरनोवा केस में वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई पर सवाल

समय रैना का कथित रिएक्शन वायरल, सुपरनोवा केस में वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई पर सवाल

नोएडा के सुपरनोवा बिल्डिंग में संभव जैन की मौत के बाद समय रैना के नाम से एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

‘ट्रंप मेरे शुगर डैडी’, राखी सावंत का बयान वायरल, यूएस नागरिकता को लेकर भी किया मजाक

‘ट्रंप मेरे शुगर डैडी’, राखी सावंत का बयान वायरल, यूएस नागरिकता को लेकर भी किया मजाक

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप को अपना 'पापा' और 'शुगर डैडी' बताया। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएँ आई हैं।

करोड़ों की गाड़ी में दिखीं मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग; कंगना रनौत ने किया बचाव

करोड़ों की गाड़ी में दिखीं मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग; कंगना रनौत ने किया बचाव

मैथिली ठाकुर को रोल्स रॉयस कार में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद और ट्रोलिंग शुरू हो गई। कंगना रनौत ने समर्थन दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर