Jacqueline Money Laundering Case

मनी लॉड्रिंग केस में दायर की याचिका जैकलीन ने ली वापस

Bollywood actress Jacqueline Fernandez has withdrawn her plea in Supreme Court against charges in a INR 200 crore money laundering case.

By : हेमा गुप्ता
मनी लॉड्रिंग केस में दायर की याचिका जैकलीन ने ली वापस

मनी लॉड्रिंग केस में दायर की याचिका जैकलीन ने ली वापस

jacqueline Money laundering case: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं, कभी फिल्म की वजह से तो कभी मनी लॉड्रिंग केस की वजह से, जैकलीन ने हाई कोर्ट में 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने खिलाफ आरोप तय करने को लेकर दिल्ली की अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इसकी याचिका दायर की थी। 

लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली, जिसके बाद एक्ट्रेस ने वकील के माध्यम से याचिका वापस लेने की मांग की, जिसकी स्वीकृति 25 जून को दे दी गई है। साथ ही उन्हें कानून के तहत उपलब्ध उचित उपायों का सहारा लेने की स्वतंत्रता दी है।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। जैकलीन की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि-  'एक्ट्रेस जैकलीन इस मामले में आगे उचित कानूनी उपाय अपनाना चाहती हैं, इसलिए याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी।' 
सुप्रीम कोर्ट ने अनुरोध स्वीकार कर लिया और याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी। कोर्ट ने जैकलीन को कानून के तहत उपलब्ध अन्य उपायों का सहारा लेने की स्वतंत्रता भी दी।

दिल्ली कोर्ट का आदेश

30 मई को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पेश सबूतों के आधार पर जैकलीन फर्नांडिस, ठग सुकेश चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना पॉलोस और 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ PMLA के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था। 

कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर और 20 अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) समेत अन्य धाराओं में भी आरोप तय किए थे।

क्या है मामला?

साल 2021 में आदिति सिंह नाम की एक महिला ने सुकेश चंद्रशेखर पर  सरकारी अफसर बताकर उनसे करीब 200 करोड़ की ठगी करने का  आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस ने अदिति सिंह के FIR के आधार पर मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज किया था। 

ED का आरोप

ED का कहना है कि, जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर के लगातार संपर्क में थीं। एजेंसी ने आरोप लगाते हुए कहा कि- 'एक्ट्रेस को सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी के माध्यम से महंगे उपहार प्राप्त हुए थे। सुकेश ने जैकलीन पर करीब 5.71 करोड़ के महंगे गिफ्ट्स दिए हैं।'

ED के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर जेल में रहते हुए भी एक संगठित आपराधिक गिरोह चला रहा था। फर्जी कॉल, एन्क्रिप्टेड ऐप्स और नकली पहचान का इस्तेमाल कर उसने शिकायतकर्ता अदिति सिंह और उनके परिवार से करोड़ों रुपये की ठगी की।

मनी लॉड्रिंग केस में कई समन एक्ट्रेस को भेजे

ईडी ने जांच के दौरान जैकलीन को कई समन भेजे थे। बाद में पूरक आरोपपत्र में उन्हें आरोपी बनाया गया। जैकलीन ने दिल्ली कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन अब याचिका वापस ले ली गई है।


 

संबंधित सामग्री

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन, विशाल जेठवा, और मिहिर आहूजा ने यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अपना वायरल डांस स्टेप किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026