मिजवान फैशन शो में आलिया-विक्की

आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ किया रैंप वॉक, मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर

मुंबई में मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर बने। दोनों ने नए कलेक्शन को रैंप पर प्रदर्शित किया।

By : सोनिया रायकवार
आलिया भट्ट-विक्की कौशल ने साथ किया रैंप वॉक, मनीष मल्होत्रा के शो में बने शोस्टॉपर

मुंबई में शनिवार को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का मिजवान शो आयोजित किया गया। इस फैशन शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर विक्की कौशल ने साथ में रैंप वॉक किया और शोस्टॉपर बने। दोनों ने मनीष मल्होत्रा के नए मिजवान कलेक्शन को रैंप पर प्रदर्शित किया।

आलिया का ब्राइडल लुक रहा खास

आलिया भट्ट इस दौरान आइवरी कलर की कस्टम चिकनकारी ब्राइडल ड्रेस में नजर आईं। उनके लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया था। आलिया ने साड़ी के साथ मॉडर्न ब्लाउज और मैचिंग ट्रांसपेरेंट घूंघट कैरी किया। उनके आउटफिट पर बारीक चिकनकारी, एप्लीक और सीक्विन वर्क देखने को मिला। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने व्हाइट गोल्ड में डायमंड और मोती का स्टेटमेंट नेकलेस, ईयररिंग्स, हाथफूल और मांग टीका पहना। स्लीक बन, ड्यूई मेकअप, ग्लॉसी पिंक लिप्स और स्मोकी आईज ने उनके पूरे लुक को और खास बनाया।

विक्की का आइवरी-मिडनाइट ब्लू अंदाज

विक्की कौशल ने मिजवान कलेक्शन से आइवरी और मिडनाइट ब्लू शेरवानी सेट पहना। उनके आउटफिट में व्हाइट कुर्ता, फ्लेयर्ड पैंट और चिकनकारी-सीक्विन वर्क वाली बैंडगला जैकेट शामिल थी। फिटेड सिल्हूट, कॉलर्ड नेक, पैडेड शोल्डर्स और साइड स्लिट्स वाली जैकेट उनके लुक का खास हिस्सा रही। सफेद जूती, बैक-स्वेप्ट हेयर और रफ दाढ़ी के साथ विक्की ने अपना लुक पूरा किया।

मिजवान कलेक्शन में दिखी चिकनकारी की झलक

मनीष मल्होत्रा ने इस शो में अपना नया मिजवान कलेक्शन पेश किया। यह कलेक्शन मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के साथ उनके 15 साल के जुड़ाव को समर्पित है। कलेक्शन में चिकनकारी और धागे की कढ़ाई को आइवरी, गहरे हरे, कोरल और ओम्ब्रे जैसे रंगों में पेश किया गया।

डिनर पर भी साथ दिखे सितारे

शो के बाद शनिवार रात आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और निर्देशक संजय लीला भंसाली मुंबई में डिनर के लिए एक साथ पहुंचे। रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी और फैंस की भीड़ नजर आई। आलिया जब कार की ओर बढ़ रही थीं, तब रणबीर कपूर उनके साथ नजर आए और भीड़ के बीच उन्हें कार तक लेकर गए।

‘लव एंड वॉर’ में साथ आएंगे नजर

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे। फिल्म को लव ट्राएंगल और युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित बताया गया है। फिल्म के तीनों मुख्य कलाकारों के फर्स्ट लुक भी हाल ही में जारी किए गए हैं। रणबीर और आलिया के लुक सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

संबंधित सामग्री

नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज, बोले- स्मित मच्छर पर चुप क्यों?

नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा का तंज, बोले- स्मित मच्छर पर चुप क्यों?

पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए उन्हें देश में हो रहे विभिन्न मसलों पर बोलने की चुनौती दी है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का प्रदर्शन:मुंबई में हजारों की भीड़, CEC के खिलाफ 3 दिन में तीन बड़े प्रदर्शन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का प्रदर्शन:मुंबई में हजारों की भीड़, CEC के खिलाफ 3 दिन में तीन बड़े प्रदर्शन

मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया, मुख्य मुद्दा SIR की विवादास्पद समीक्षा था।

मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट पर CM फडणवीस बोले, 'पहले ही बताना चाहता हूं...'

मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट पर CM फडणवीस बोले, 'पहले ही बताना चाहता हूं...'

मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मुंबई लाई गईं, जहां उनकी रीढ़ की सर्जरी की जाएगी। उन्हें एयर एंबुलेंस से लाया गया है।

SIR के खिलाफ मुंबई में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में 700 से ज्यादा हिरासत में

SIR के खिलाफ मुंबई में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में 700 से ज्यादा हिरासत में

मुंबई और दिल्ली में SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर