नवाजुद्दीन की फिल्मी सफलता

200 स्क्रिप्ट और ब्लैंक चेक भी ठुकराए, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने बदल दी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के बाद उन्हें 200 स्क्रिप्ट्स के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने अच्छी कहानी की तलाश में इंतजार किया।

By : रोहन उमक
200 स्क्रिप्ट और ब्लैंक चेक भी ठुकराए, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने बदल दी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत

200 स्क्रिप्ट और ब्लैंक चेक भी ठुकराए, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ ने बदल दी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की किस्मत

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें पहचान बनाने के लिए वर्षों तक संघर्ष करना पड़ता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी ऐसे ही अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अलग मुकाम बनाया। हालांकि, उनके करियर में एक फिल्म ऐसी रही, जिसने न केवल उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी, बल्कि उन्हें पहली बार ‘स्टार’ जैसा एहसास भी कराया। यह फिल्म थी अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

फिल्म की रिलीज के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास काम की जैसे बाढ़ आ गई थी। हाल ही में अभिनेता ने इस दौर को याद करते हुए बताया कि उन्हें एक साथ करीब 200 स्क्रिप्ट्स ऑफर हुई थीं। दिलचस्प बात यह थी कि कई निर्माता उन्हें उनकी फीस खुद तय करने की आजादी तक देने को तैयार थे।

‘टेबल पर ब्लैंक चेक रखे होते थे’

नवाजुद्दीन ने बताया कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ की रिलीज के बाद उनके पास लगातार फिल्मों के ऑफर आने लगे। उन्होंने कहा कि उन्हें कम से कम 200 स्क्रिप्ट्स मिली थीं और कई बार उनकी टेबल पर ब्लैंक चेक तक रखे होते थे।

अभिनेता के मुताबिक, निर्माता उनसे कहते थे कि स्क्रिप्ट उनके सामने है और चेक भी रखा है, वे अपनी पसंद की रकम भर सकते हैं और अपनी उपलब्ध तारीखों के अनुसार फिल्म कर सकते हैं। यह दौर नवाजुद्दीन के लिए उनके करियर का बड़ा बदलाव था। लेकिन इतने बड़े ऑफर्स के बावजूद उन्होंने तुरंत कोई फिल्म साइन करने की जल्दबाजी नहीं दिखाई।

200 ऑफर्स, लेकिन एक भी स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने उन करीब 200 स्क्रिप्ट्स में से एक भी फिल्म नहीं चुनी। वजह थी कि उन्हें कोई कहानी इतनी पसंद नहीं आई कि वह उसे अपना अगला प्रोजेक्ट बनाएं।

अभिनेता ने कहा कि उन्होंने सही स्क्रिप्ट का इंतजार करने का फैसला किया। हालांकि, उन्हें इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और जल्द ही उन्हें कुछ बेहतरीन फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे।

नवाजुद्दीन के इस फैसले से यह भी पता चलता है कि करियर के सबसे महत्वपूर्ण दौर में भी उन्होंने सिर्फ बड़े ऑफर या पैसों के बजाय कहानी और किरदार को प्राथमिकता दी।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ बनी कल्ट फिल्म

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ दो हिस्सों में रिलीज हुई थी। 2012 में आई इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मनोज बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, राजकुमार राव, जीशान कादरी, तिग्मांशु धूलिया और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए थे।

फिल्म ने अपनी कहानी, किरदारों, संवादों और दमदार अभिनय के चलते भारतीय सिनेमा में खास पहचान बनाई और समय के साथ एक कल्ट फिल्म के रूप में स्थापित हुई।

गैंग्स ऑफ वासेपुर

नवाजुद्दीन के लिए ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ सिर्फ एक सफल फिल्म नहीं थी, बल्कि वह पड़ाव था, जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी और उन्हें इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेताओं की कतार में ला खड़ा किया।

संबंधित सामग्री

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटी के फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर की।

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह मुंबई के लालबागचा राजा में पूजा के लिए पहुंचे और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने बप्पा से अपने और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में फैली अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, जिसे सोशल मीडिया पर उनकी साड़ी के लुक से गलत समझा गया था।

हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंची

हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंची

फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 291 करोड़ की कमाई की, जिससे यह 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है। निर्माता अनुप्रिया नागर ने इसकी सफलता को 'मैजिकल' बताया।

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ‘स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी’

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ‘स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने राखी सावंत के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर