राजेश कुमार गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा के भाई रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने ₹3 हजार के साथ पकड़ा; जल्द होना था प्रमोशन

राजेश कुमार, यशपाल शर्मा के भाई, को ACB ने 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उन पर सिंचाई व्यवस्था के काम के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।

By : सोनिया रायकवार
बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा के भाई रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने ₹3 हजार के साथ पकड़ा; जल्द होना था प्रमोशन

हिसार। बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई राजेश कुमार को कथित रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राजेश कुमार ने सिंचाई व्यवस्था से जुड़े एक काम के बदले 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ACB के मुताबिक ट्रैप लगाकर उन्हें कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा गया।

राजेश कुमार सिंचाई विभाग में असिस्टेंट रेवेन्यू क्लर्क (ARC) के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पदोन्नति के आदेश जारी हो चुके थे और एक-दो दिन में प्रमोशन होना था। इसी बीच यह कार्रवाई हुई।

सिंचाई व्यवस्था के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप

ACB से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के पास एग्रीकल्चर लैंड पर विकसित की जा रही कॉलोनी के लिए नहर के पानी की व्यवस्था के संबंध में उससे रिश्वत मांगी गई।शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने पहले आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद शिकायतकर्ता को 3 हजार रुपये देकर राजेश कुमार के पास भेजा गया और ट्रैप की कार्रवाई की गई।

3 हजार रुपये लेते पकड़े गए

ACB के अनुसार जैसे ही राजेश कुमार ने शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये लिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। मामले में हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। ACB टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

भाई ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, राजेश कुमार के भाई घनश्याम शर्मा ने रिश्वत लेने के आरोपों से इनकार किया है। उनका दावा है कि राजेश ने रिश्वत नहीं मांगी थी, बल्कि सरकारी फीस के तौर पर रकम ली थी, जिसकी बाकायदा रसीद दी जाती है। घनश्याम शर्मा के मुताबिक उन्हें जब राजेश के पकड़े जाने की जानकारी मिली तो वे ऑफिस पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई को मामले में फंसाया जा रहा है।

प्रमोशन से पहले हुई गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि राजेश कुमार के प्रमोशन के आदेश जारी हो चुके थे और जल्द ही उन्हें पदोन्नति मिलने वाली थी। इसी दौरान ACB की कार्रवाई ने मामले को चर्चा में ला दिया। फिलहाल ACB की जांच जारी है और रिश्वत की रकम सरकारी फीस थी या कथित रिश्वत, इस संबंध में जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

हिसार में जन्मे हैं अभिनेता यशपाल शर्मा

यशपाल शर्मा का जन्म 1 जनवरी 1967 को हिसार में हुआ था। उनके पिता PWD में चपरासी थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कठिन होने के कारण उन्होंने कम उम्र में ही अलग-अलग काम किए। उन्होंने कॉलेज के दौरान रामलीला और नाटकों में अभिनय शुरू किया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में चयन के लिए उन्हें शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली, लेकिन बाद में उनका चयन हुआ। NSD और रेपर्टरी में काम करने के बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की।

यशपाल शर्मा ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई चर्चित फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर नंदन की उसके परिचितों द्वारा हत्या कर दी गई। जिम की सालगिरह के जश्न के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब में कथित भ्रष्टाचार पर हाईकोर्ट सख्त, CBI को जांच; दो महीने में मांगी रिपोर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपी गई है। आरोपों में सरकारी निर्णयों में हेरफेर शामिल है।

पटना में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर बड़ा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से 6 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, 35 आरोपी गिरफ्तार

पटना में शराब तस्करों का पुलिस टीम पर बड़ा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से 6 गाड़ियों को पहुंचा नुकसान, 35 आरोपी गिरफ्तार

पटना के बेहरावां चकिया गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और 35 लोग हिरासत में लिए गए।

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर सवाल से भड़का पति, कसाई वाले चाकू से पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर सवाल से भड़का पति, कसाई वाले चाकू से पत्नी की हत्या; गिरफ्तार

दिल्ली में एक पति ने अपने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के शक में पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई।

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत:नर्स पर ₹2 हजार लेने का आरोप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

राजगढ़ जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत:नर्स पर ₹2 हजार लेने का आरोप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

राजगढ़ जिला अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर