रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सलमान कराएंगे सुलाह!

Salman Intervenes in Farhan-Ranveer Row

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सलमान कराएंगे सुलाह!

Salman Khan attempts to mediate between Ranveer Singh and Farhan Akhtar amidst ongoing controversy over 'Don 3'. Urges to forget past issues and move forward.

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सलमान कराएंगे सुलाह

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सलमान कराएंगे सुलाह! |

Salman On Farhan Ranveer Controversy:  धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म मेकर फरहान अख्तर के बीच फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवाद जारी है, इसकी वजह से FWICE ने भी रणवीर पर एक्शन लिया था और उन पर बैन लगाने का ऐलान किया। इसके बाद अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने दोनों एक्टर के बीच विवाद सुलझाने के लिए आगे आए। 

सलमान ने की फरहान अख्तर से बात

सूत्रो के मुताबिक, सलमान खान ने फरहान अख्तर से कहा कि- 'फिल्म इंडस्ट्री में क्रिएटिव डिफरेंसेस (रचनात्मक मतभेद) होना बेहद आम बात है। इसे लेकर विवाद को और ज्यादा बढ़ाना ठीक नहीं है।'

 उन्होंने फरहान को सलाह दी कि- 'वे इस मामले को यहीं खत्म करें और दोनों ही पक्षों को अपने प्रोफेशनल संबंध खराब नहीं करने चाहिए।'

'विवाद को भूलकर आगे बढ़े' - सलमान

सलमान खान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह को सब कुछ भूलकर विवाद खत्म कर आगे बढ़ने को कहा। सलमान ने दोनों एक्टर से सब सुलझाने की अपील करते हुए कहा कि- 'जब यह मामला पूरी तरह शांत हो जाए, तो उन्हें भविष्य में दोबारा एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।'

'डॉन 3' को लेकर हुआ विवाद

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरु हो चुकी थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे। फिल्म का स्लिक प्रोमो रिलीज करते हुए नये डॉन के रुप में रणवीर सिंह को घोषित किया था। लेकिन सूत्रो के मुताबिक, साल 2024 और 2025 में रणवीर ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव की मांग की थी, इसके बाद फिल्म की राइटिंग और प्री-प्रोडक्शन का काम लगातार आगे बढ़ता चला गया। 

फिर रणवीर ने फिल्म से हटने का फैसला किया और उन्होंने 10 करोड़ रुपए वापस भी किया। और भविष्य में फिल्म में 25 करोड़ का डिस्काउंट देने की पेशकश की। लेकिन एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इसके बाद विवाद बढ़ता गया। 

FWICE ने लिया था रणवीर पर एक्शन

FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉय्ज) ने सख्त कार्रवाई करते हुए रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया। बताया जा रहा है कि, जब तक यह मामला नहीं सुलझेगा, रणवीर किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगे। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोग एक्टर को सपोर्ट करते नजर आएं।

रणवीर के बैन पर चंकी पांडे  

चंकी पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह के विवाद के सवाल करने पर बताया कि-  '1987 में फिल्म इंडस्ट्री की हड़ताल थी और शूटिंग करने की इजाजत नहीं थी। लेकिन ठीक उसी समय उनकी फिल्म आग ही आग की शूटिंग ऊटी में हुई। इस बात से नाराज फेरडरेशन ने फिल्म में काम करने वाले हर शख्स को बैन कर दिया था। हालांकि तब धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा इतने बड़े स्टार थे, जिनके पास एक साथ 30-40 फिल्में थीं, ऐसे में उन्हें बैन करना मुश्किल था। '

उन्होंने आगे बताया कि-

वो उन दिनों इंडस्ट्री में नए आए थे, इस वजह से उन पर 1 हफ्ते का बैन लगाया गया, जिसके बाद एक्टर ने माफी मांगी। फिर उन्हें वापस काम करने का मौका मिला।

एक्टर ने बताया कि-'हमारी इंडस्ट्री बहुत छोटी और नाजुक है। मैंने ये सब खुद झेला है। '

संबंधित सामग्री

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

मनोरंजन

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

प्रोड्यूसर अमित जानी ने गोविंद नामदेव को सार्वजनिक माफी और 50 लाख के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। विवाद फिल्म 'काला हिरण' को लेकर उठा।

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

मनोरंजन

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

बॉलीवुड फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक भव्य पार्टी आयोजित की, जिसमें सलमान खान सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

मनोरंजन

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

मनोरंजन

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

सलमान खान को नेशनल कंज्यूमर फोरम ने राजश्री पान मसाला के विज्ञापन मामले में अंतरिम राहत दी। अगली सुनवाई 22 जून 2026 को होनी है।

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

मनोरंजन

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

Bollywood actor Salman Khan's legal team issued a notice to stop the production of 'Kala Hiran: The Battle for Legacy', alleging potential damage to Khan's image.