बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट

बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो

बिग बॉस 20 की घोषणा हो गई है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। इसकी शुरुआत सितंबर 2026 में होगी, और यह विभिन्न भाषाओं में प्रसारित होगा।

बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो 'बिग बॉस' का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है. शो के 20वें सीजन की अनाउंसमेंट हो गई है. बिग बॉस की अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. मेकर्स ने जियो हॉटस्टार पर एक पोस्ट शेयर की है. इसके कैप्शन में लिखा- दो दशक बाद भी शो मोस्ट आइकॉनिक बना हुआ है.


बिग बॉस 20 में कौन-कौन लेगा हिस्सा?

'बिग बॉस' सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. शो में लड़ाई-झगड़ों से लेकर टास्क तक सभी खूब पसंद किए जाते हैं. ये शो पर्सनैलिटी दिखाने का शो है. इस शो के बाद कई लोगों को बहुत नेम-फेम मिला. इस बार शो में कौन हिस्सा लेगा इसे लेकर भी अटकलें लगना शुरू हो गई हैं.सूत्रों के मुताबिक, इस बार शो में अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, जन्नत जुबैर, करण पटेल, मिस्टर फैजू, निया शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर, Santy Sharma जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं. 

बता दें कि शो में कौन से स्टार्स हिस्सा लेंगे इसे लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

'बिग बॉस' के 6 एडिशन एक साथ होंगे लॉन्च

बता दें कि इस बार बिग बॉस और भी बड़ा होने वाला है. इस बार मेकर्स बिग बॉस के 6 एडिशन एक साथ ला रहे हैं. शो को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला में एक साथ लॉन्च किया जाएगा. शो सितंबर 2026 से शुरू होगा. इसे टीवी पर कलर्स चैनल पर देख सकते हैं. वहीं ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. बता दें कि बिग बॉस के हिंदी एडिशन को सलमान खान, मलयालम एडिशन को मोहनलाल, बांग्ला एडिशन को सौरव गांगुली, कन्नड़ एडिशन को किच्चा सुदीप, तेलुगू एडिशन को नागार्जुन और तमिल एडिशन को विजय सेतुपति होस्ट करेंगे.

बिग बॉस के पिछले सीजन की बात करें तो शो 7 दिसंबर 2025 को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ. इस शो को गौरव खन्ना ने जीता था. वहीं फरहाना भट्ट शो में रनरअप बनी थी. उस सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया था. अब फैंस 20वें सीजन के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं.

संबंधित सामग्री

ललित मोदी ने बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों का खंडन किया

ललित मोदी ने बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों का खंडन किया

ललित मोदी ने बिग बॉस 20 में शामिल होने की खबरों को नकारा और फर्जी खबर बताते हुए लीगल नोटिस भेजा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।

सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान ने अपने हिट गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, फैंस ने जमकर प्रशंसा की।

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

बिग बॉस के 20वें सीजन में सलमान खान ने एक नया ट्विस्ट पेश किया है, जहां कंटेस्टेंट्स को दो बार जीवनदान मिलेगा, जिससे शो में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

सलमान के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौ-त,लॉरेंस गैंग से सुरक्षा में तैनात था जवान

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गणेश रायते की अचानक मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

सलमान और रणदीप हूडा बनाएंगे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर 

सलमान और रणदीप हूडा बनाएंगे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 घर 

असम भारी बाढ़ से प्रभावित है, जहाँ सलमान खान और रणदीप हूडा ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कदम उठाए हैं। सलमान ने 500 टेम्पररी घर बनाने का फैसला किया है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026