Sanchita Ugale Suicide Reason: TV एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। इस दौरान उनके पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। लेकिन अब उनकी व्हाट्सएप चैट सामने आई है। चैट को देखकर लगता है कि एक्ट्रेस मानसिक तनाव से गुजर रही थी।
संचिता की व्हाट्सएप चैट आईं सामने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संचिता का इलाज चल रहा था। एक्ट्रेस और साइकोलॉजिस्ट के बीच की चैट सामने आई हैं। चैट देखकर पता चलता है कि, एक्ट्रेस अपने फ्यूचर को लेकर काफी परेशान थी। वो पिछले एक महीनों एक साइकोलॉजिस्ट से इलाज करवा रही थीं।
चैट में सामने आई है, इस चैट में उन्होंने करियर के दौरान आ रही दिक्कतों का भी जिक्र किया था।

ऑनलाइन काउंसलिंग सेशन लेती थी एक्ट्रेस
बताया जा रहा है कि, उनकी व्हाट्सएप चैट में करियर के दौरान आ रही दिक्कतों का भी जिक्र किया था। उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि- 'वह काम करते समय अपने डायलॉग भूलने लगी हैं। उन्हें लग रहा था कि वह अब अपने प्रोफेशनल काम को उस तरह से नहीं कर पा रही हैं, जैसे पहले करती थीं।'
उन्होंने कहा कि-
उन्होंने खुद को पूरी तरह खोई हुई बताया था। पिछले कई दिनों से इलाज के बाद भी उन पर कोई सुधार नहीं हो रहा था, जिससे वह काफी परेशान थीं। उन्हें साइकोलॉजिस्ट ने ऑनलाइन काउंसलिंग सेशन शुरु करने की सलाह दी थी। उनसे कहा था कि- हिम्मत बनाए रखो।

पिता ने लगाएं टॉर्चर के आरोप
संचिता के पिता मच्छिंद्र उगने ने बताया कि- 'उनकी बेटी को टॉर्चर किया जा रहा था। उस पर पैसे को लेकर दबाव बनाया गया, इसके बाद डिप्रेशन में थी।'
एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए एक्ट्रेस के पिता ने बताया कि- 'वह अक्सर परेशान रहती थी। उसने कभी हमें इसकी वजह नहीं बताई। बस इतना पता था कि वह अंदर ही अंदर परेशान रहती थी। कई बार वह बिल्कुल ठीक और खुश नजर आती थी, लेकिन अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी। ये बात हमारे ध्यान में आई थी और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे।'

उन्होंने आगे कहा कि-
'बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो, लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी।'
पिता ने दावा करते हुए कहा कि- 'कोई न कोई पैसे लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, उसे टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था। प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए। मेरी बेटी क्या, भारत की सभी बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।'
14 जून को संचिता ने किया सुसाइड
कुमकुम भाग्य सीरियल की फेम 22 वर्षीय एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून रविवार को अपने घर में सीलिंग फैन में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनका शव फंदे में लटका मिला, जिस समय एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया उनके घर पर कोई नही था।

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि- ‘हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।’