सोनू सूद ने लखनऊ के अग्निकांड पर जताया गहरा दुख, शेयर किया भावुक पोस्ट

लखनऊ अग्निकांड पर सोनू सूद की प्रतिक्रिया

सोनू सूद ने लखनऊ के अग्निकांड पर जताया गहरा दुख, शेयर किया भावुक पोस्ट

लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग क्लास में लगी आग से 15 की मौत। सोनू सूद ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया, सुरक्षा उपायों की मांग की।

सोनू सूद ने लखनऊ के अग्निकांड पर जताया गहरा दुख शेयर किया भावुक पोस्ट

सोनू सूद ने लखनऊ के अग्निकांड पर जताया गहरा दुख, शेयर किया भावुक पोस्ट |

Sonu On Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। यहां दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्र-छात्राएं आग में फंस गए। कोचिंग में कुछ छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना से हर कोई आहत है। ऐसे में सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर करते हुए दुख जताया। 

सोनू सूद ने जताया दुख

एक्टर ने इस घटना को लेकर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट में लिखा कि-  'क्लासरूम वो हैं जहां सपने बुने जाते हैं, न कि वो बच्चों की जिंदगी का अंतिम पड़ाव बनना चाहिए। लखनऊ अग्निकांड से मेरा दिल टूट गया है। कितनी ही नन्ही जिंदगियां, कितने ही सपने। भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और बदलाव लाने वाले, जिनकी जर्नी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'

उन्होंने आगे लिखा कि-

'मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और उन सभी के साथ हैं जो इस सदमे से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम इन बच्चों के प्रति अपने आंसुओं से कहीं अधिक ऋणी हैं। हम उन्हें सुरक्षित स्थान और मजबूत सुरक्षा उपाय प्रदान करने के लिए ऋणी हैं ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो।'

एक्टर ने आगे लिखा कि- 

'लखनऊ से आई खबर ने झकझोर दिया। कितने सपने अधूरे रह गए, कितने घरों के चिराग बुझ गए। ईश्वर परिवारों को हिम्मत दे, घायलों को जल्द स्वस्थ करे। अब वक्त है जागने का। क्लास में आग नहीं, उम्मीद जलनी चाहिए। क्लास की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।'


 

संबंधित सामग्री

आवारा कुत्तों को लेकर पंजाब CM के आदेशों के खिलाफ सोनू सूद ने  उठाई आवाज

राज्य

आवारा कुत्तों को लेकर पंजाब CM के आदेशों के खिलाफ सोनू सूद ने उठाई आवाज

Bollywood actor Sonu Sood criticizes Punjab CM Bhagwant Mann's directive on capturing stray dogs, advocating for their protection and welfare.

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर, CM योगी ने दिए निर्देश

राज्य

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर, CM योगी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर CM योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव के कड़े निर्देश जारी किए।

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

राज्य

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

हरियाणा में बढ़ते तापमान के कारण सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टियां जल्दी घोषित करने पर विचार किया है।

Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

राज्य

Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

A cruise sank in Bargi Dam, Jabalpur on May 1, leading to several deaths. Sonu Sood has expressed anger over the lack of safety measures on social media.

गर्मियों में बाइक चलाते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपाय

लाइफ स्टाइल

गर्मियों में बाइक चलाते समय स्वास्थ्य और सुरक्षा के उपाय

गर्मी के दिनों में बाइक चलाने के दौरान स्वास्थ्य, त्वचा और बालों की सुरक्षा के लिए कई उपायों का पालन करना जरूरी है।