सुनील लहरी की विपक्ष पर तीखी टिप्पणी

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

रामायण के लक्ष्मण, सुनील लहरी ने विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए उन्हें देश की गरिमा और सम्मान को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

By : हेमा गुप्ता
सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

सुनील लहरी विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे, वीडियो हुआ वायरल

Sunil Lahri On Opposition Party: रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी अपने किरदार के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में कई नेता दूसरे देस जाकर अपने देश अपने देश के प्रधानमंत्री की बुराई करते है। इस बात को सुनील ने गलत बताया और विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि- 'भारत के विपक्षी नेता ही बाहर वालों के साथ मिलकर अपने देश को अपनी सरकार को, अपने प्रधानमंत्री को भला-बुरा बोलते हैं। कितनी शर्म की बात है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सुनील लहरी विपक्षी नेता पर भड़के

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और उसमें कहा कि-  'अगर देश को नंबर 1और मजबूत बनाना है तो विपक्ष को आपसी मतभेद भूलकर सत्ताधारी पार्टी का बाहर वाली नकारात्मक शक्तियों से देश की गरिमा और लड़ाई में साथ देना चाहिए ना कि उन बाहर वाली शक्तियों की हां में हां मिलानी चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा कि-

'दोस्तों ये जानकर बहुत खुशी होती है कि आज भी दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जो अपने देश, प्रधानमंत्री और सरकार की गरिमा के लिए आपसी मतभेद भूलकर साथ खड़े हैं। आप समझ गए होंगे कि मैं इटली की बात कर रहा हूं। और एक भारत है, जहां अपोजिशन वाले बाहर वालों के साथ मिलकर अपने देश को अपनी सरकार को, अपने प्रधानमंत्री को भला-बुरा बोलते हैं। कितनी शर्म की बात है।'

'पूरा देश एकसाथ होगा, तभी होगी देश की तरक्की'

सुनील लहरी ने कहा कि-  'कोई अपने देश के लिए जान ही क्यों न लगा दे, लेकिन देश की तरक्की तब होती है, जब पूरा देश एक साथ मिलकर इसके लिए खड़ा हो। वैसे भी हम भारतीयों का इतिहास रहा है, चाहे वो मुगल सम्राज हो या ब्रिटिश शासन हो। भारतीयों को मारने वाले कौन थे, न मुगल थे न ब्रिटिश थे, भारतीय थे। चुल्लू भर पानी में इन लोगों को डूब मरना चाहिए। देश की तरक्की में बाधा बनते हैं, देश के साथ एकजुट खड़े नहीं होते। कई चीजों में सवाल करते हैं। आपकी क्या राय है जरूर बताइएगा। जय हिंद, जय श्री राम।'

सुनील लहरी के करियर की बात करें तो

सुनील लहरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म 'द नक्सलाइट्स' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान तब मिली जब वो रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण के किरदार में नजर आएं। तब से वो देशभर में मशहूर हो गए।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026