Aamir Khan Birthday: आमिर खान का 61वां बर्थडे आज

aamir-khan-birthday-today

Aamir Khan Birthday: आमिर खान का 61वां बर्थडे आज

aamir khan birthday आमिर खान का 61वां बर्थडे आज

Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान का 61वां जन्मदिन आज है। उनका जन्म 14 मार्च 1965 में मुंबई में हुआ था, उनके पिता का नाम ताहिर हुसैन है, उन्होंने आमिर खान का नाम उनके पैदा होने के पहले रख दिया था। 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। वो फिल्म इंडस्ट्री 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर है।

8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया काम

आमिर खान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था, उनकी पहली फिल्म ‘यादों की बारात’ की थी। यह फिल्म उनके चाचा नासिर हुसैन ने बनाई थी। वो बचपन में आमिर अक्सर अपने पिता और परिवार के साथ फिल्म के सेट पर जाते थे, वहां वो सबकी एक्टिंग करते देखते थे। सेट उनका एक्टिंग स्कूल बन गया।

एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि- “मैं प्रशिक्षित अभिनेता नहीं हूं। मैंने अभिनय किसी संस्थान से नहीं सीखा, बल्कि सेट पर देखकर सीखा।”

क्यों कहते है आमिर को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट'

आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है, क्योंकि वो हर चीज परफेक्ट तरीके से करने की पूरी कोशिश करते है। वो स्क्रिप्ट और किरदार के लिए महीनों तक तैयारी करते हैं। किरदार की मानसिकता समझने तक हर चीज पर गहराई से काम करते हैं। हमेशा वो अपनी फिल्म में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं वो सेट पर जब काम करते है, वो टाइम नहीं देखते। वो कहते है कि, तकनीक से ज्यादा जरुरी काम पर ध्यान देना है। इसी वजह से उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट'कहा जाता है।

लगान के लिए खास तैयारी

फिल्म 'लगान' की शूटिंग अच्छी हो सके इस वजह से आमिर और फिल्म की टीम लंबे समय तक गांव में रहें। ये इसलिए किया क्योंकि फिल्म को अच्छे से प्रेजेंट कर सके और फिल्म को असली बनाना था। इस दौरान फिल्म के एक्टर्स ने क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ली।

एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि- “हम चाहते थे कि फिल्म पूरी तरह असली लगे, इसलिए हम सबने उस माहौल में रहकर काम किया।”

गजनी के लिए बनाए एब्स

फिल्म गजनी के लिए आमिर खान ने सख्त डाइट के जरिए 8-पैक एब्स बनाए। यह ट्रांसफॉर्मेशन बहुत कम देखने को मिलता है। आमिर का यह लुक फिटनेस के लिए एक नया ट्रेंड बना।

वहीं फिल्म 'दंगल'के लिए आमिर खान ने 95 किलो का वजन बढ़ाया ताकि वो उम्रदराज दिखा सके फिर उन्हें वजन घटाना पड़ा, जिससे उनका लुक एथलेटिक लुक हासिल कर सके।

नए डायरेक्टर को देते है मौका

आमिर खान ने अपने करियर में कई डायरेक्टरों के साथ काम किया। इस वजह से कई फिल्मों ने नए फिल्मकारों को बड़ी पहचान दिलाई। मैथ्यू मथान ने अपनी निर्देशन यात्रा फिल्म सरफरोश से शुरू की, जो दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के बीच बड़ी हिट साबित हुई।

इस तरह की शुरुआत कई अन्य मशहूर निर्देशकों के लिए भी फायदेमंद रही। जैसे-

किरण राव – धोबी घाट

अद्वैत चंदन – सीक्रेट सुपरस्टार

आशुतोष गोवारिकर – लगान

नितेश तिवारी – दंगल

रीमा कागती – तलाश

कुणाल कोहली – फना

अभिनव देव – दिल्ली बेली

राजकुमार हिरानी – 3 इडियट्स

इन फिल्मों की सफलता ने इन डायरेक्टरों को इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिलाई और उन्हें आगे के प्रोजेक्ट्स में स्वतंत्र रूप से काम करने का मौका मिला।

विशेष रूप से तारे ज़मीन पर की कहानी अमोल गुप्ते ने लिखी थी। बाद में आमिर खान ने इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा संभाला, लेकिन उन्होंने गुप्ते की कहानी और विज़न को आगे बढ़ाते हुए इसे हिंदी सिनेमा की सबसे संवेदनशील फिल्मों में से एक बना दिया।

आमिर खान की कई मशहूर फिल्में

आमिर खान ने कई मशहूर फिल्में की हैं, इसमें 'दिल है कि मानता नहीं',ब्रेकिंग अवे, जो जीता वही सिंकदर, हम हैं रही प्यार के, बाजी, अकेले हम अकेले तुम, मन, फना, गजनी, 3 इडियट्स, लाल सिंह चड्ढा, तलाश, दंगल जैसी फेमस फिल्मों में काम किया है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।