Akshay Kumar Hera Feri 3: बाबू राव ने बीच में छोड़ी शूटिंग, राजू ने ठोका 25 करोड़ का मुकदमा!

akshay-kumar-hera-pheri-3-baburao-raju-controversy

Akshay Kumar Hera Feri 3: बाबू राव ने बीच में छोड़ी शूटिंग, राजू ने ठोका 25 करोड़ का मुकदमा!

akshay kumar hera feri 3 बाबू राव ने बीच में छोड़ी शूटिंग राजू ने ठोका 25 करोड़ का मुकदमा

Cannes Film Festival 2025: कांस में छाईं नैंसी त्यागी, लेकिन ड्रेस को लेकर उठा विवाद…

केप ऑफ गुड फिल्म्स ने भेजा लीगल नोटिस...

अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ की ओर से परेश रावल को भेजे गए लीगल नोटिस में फिल्म को बिना किसी वैध कारण के छोड़ने और गैर-पेशेवर व्यवहार का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश को फिल्म के लिए उनकी सामान्य फीस से तीन गुना अधिक भुगतान किया जा रहा था।

शूटिंग अप्रैल 2025 में हुई थी शुरू...

बताया जा रहा है कि अप्रैल 2025 में 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक बार फिर साथ नजर आने वाले थे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और अक्षय ने इसके राइट्स निर्माता फिरोज नाडियाडवाला से कानूनी रूप से खरीदे हैं।

“हॉलीवुड जैसी प्रोफेशनलिज्म की जरूरत” – सूत्र

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक कानूनी सूत्र ने कहा, "परेश रावल ने अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। अगर उन्हें फिल्म नहीं करनी थी तो शूटिंग शुरू होने और पैसा खर्च होने से पहले ही मना कर देना चाहिए था। अब वक्त आ गया है कि बॉलीवुड में भी यह साफ हो जाए कि जैसे हॉलीवुड में होता है, वैसे ही यहां भी अब कोई अपनी मर्जी से फिल्म छोड़ नहीं सकता।”

पहले भी किया ऐसा: 'OMG 2' और 'बिल्लू' से हटे थे परेश...

35 साल के करियर में ये पहला मौका नहीं है जब परेश रावल ने फिल्म बीच में छोड़ी हो। 2023 में उन्होंने 'ओह माय गॉड 2' करने से इनकार कर दिया था और 2009 में शाहरुख खान की 'बिल्लू बारबर' को भी मना कर चुके हैं। संयोग से इन दोनों फिल्मों का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था।

परेश रावल ने खारिज किए ‘क्रिएटिव मतभेद’ के दावे

परेश रावल ने एक्स पर एक पोस्ट में यह साफ किया था कि उनका फिल्म छोड़ने का निर्णय किसी भी प्रकार के क्रिएटिव मतभेद के कारण नहीं था। उन्होंने लिखा था कि -
'मैं यह साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि 'हेरा फेरी 3' से पीछे हटने का मेरा फैसला किसी भी तरह के रचनात्मक मतभेद की वजह से नहीं था। मैं दोहराना चाहता हूं कि फिल्म के निर्देशक के साथ मेरा कोई क्रिएटिव डिसएग्रीमेंट नहीं है। मैं प्रियदर्शन जी के लिए गहरा सम्मान, स्नेह और विश्वास रखता हूं।'

फिल्म की रिलीज 2026 में तय...

मेकर्स के अनुसार, फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ अब 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि, परेश रावल की वापसी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जैसे 2022 में अक्षय कुमार ने फिल्म से किनारा कर लिया था और बाद में वापसी की, उसी तरह परेश रावल की वापसी भी संभव है।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।