Alia Cannes Look Viral: कांस में आलिया का एलीगेंट लुक जीत रहा फैंस का दिल, तस्वीरें वायरल

Alia Bhatt Stuns at Cannes

Alia Cannes Look Viral: कांस में आलिया का एलीगेंट लुक जीत रहा फैंस का दिल, तस्वीरें वायरल

Indian actress Alia Bhatt's stunning appearances at the Cannes Film Festival, including a hand-painted dress and an ice blue gown, have gone viral on social media.

alia cannes look viral कांस में आलिया का एलीगेंट लुक जीत रहा फैंस का दिल तस्वीरें वायरल

Alia Cannes Look Viral: कांस में आलिया का एलीगेंट लुक जीत रहा फैंस का दिल, तस्वीरें वायरल |

Alia Cannes Look Viral: दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में शुरु हो चुका है, इसकी शुरुआत 12 मई को हुई, जो कि 23 मई तक चलेगा। ओपनिंग सेरेमनी के दिन से आलिया भट्ट कांस में शामिल हो रही हैं। उनका हर लुक फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा रहा है। पहले लुक में वो स्टनिंग हैंड पेंटेड ड्रेस पहनकर रेट कॉर्पेट पर शिरकत की थी और अब उनका तीसरा और चौथा लुक भी सामने आ गया है, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

आलिया का ब्यूटीफुल लुक वायरल

कांस में भारतीय सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं। हर दिन आलिया अपने लुक से लोगों को दीवाना बना रही हैं। अब तक उनके चार लुक सामने आ चुके हैं, इन सभी लुक की तस्वीरें आलिया ने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर की हैं, जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रेड कार्पेट पर आने से कुछ घंटे पहले, आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोरियल पेरिस को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर किया।

ओपनिंग डे आलिया लुक

फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में आलिया का लुक किसी मॉडर्न- डे प्रिंसेस से कम नहीं लगा, उनकी गाउन पर पेस्टल ग्रीन, ब्लू, लैवेंडर और हल्के पीले रंग के शेड्स थे, जो किसी गार्डन पेंटिंग जैसे लग रही थी, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

आलिया का कॉन्स लुक

12 मई को कान्स की ओपनिंग सेरेमनी के लिए आलिया ने सॉफ्ट शेड्स चुनें, जो उनकी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट कर रहा था। वहीं दूसरे दिन बॉडीकॉन पिंक कलर की कस्टम तमारा राल्फ गाउन पहनकर रेट कॉर्पेट पर उतरी।  कान्स 2026 में इस बार आलिया लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर शामिल हुई हैं।

एक्ट्रेस का चौथा लुक

आलिया ने अमेरिकी फैशन डिजाइनर डैनियल फ्रैंकल का कस्टम-मेड आइस ब्लू गाउन पहना था। उन्होंने इसके साथ एक जालीदार लेस चोकर और हीरे के ड्रॉप ईयरिंग्स पहने थे। एक्ट्रेस ने सॉफ्ट ल्यूमिनस मेकअप, न्यूड लिप्स के साथ बालों को फ्रीजी तरीके से स्टाइल किया है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

सादगी भरे लुक में नजर आई

तीसरे लुक में आलिया ने आइवरी कलर की कोर्सेट साड़ी पहनी, जिसमें भारत की संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है। उनका ये लुक देख फैंस काफी खुश हो गए और साथ ही आलिया की तारीफ भी कर रहे हैं।

भारतीय सिनेमा के लिए खास है यह फेस्टिवल

कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 भारत के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल न केवल बॉलीवुड, बल्कि भारत का क्षेत्रीय सिनेमा (Regional Cinema) वैश्विक मंच पर अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है।  

कॉन्स पर जलवा बिखेरेगा रीजनल सिनेमा 

सआदत हसन मंटो के उपन्यास पर आधारित फिल्म 'बॉम्बे स्टोरीज' की स्क्रीनिंग इस साल कांस में होगी। राहत शाह काजमी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1930 के दशक के बॉम्बे की सेक्स वर्कर्स के जीवन को दर्शाती है। इस दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय भी रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
 
इस साल अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्में और कलाकार कांस का हिस्सा बनेंगे 

पंजाबी सिनेमा 

 मशहूर सिंगर और एक्टर एमी विर्क अपनी फिल्म 'चारदीकला' की स्क्रीनिंग के लिए कांस में डेब्यू करेंगे। उनके साथ एक्ट्रेस रूपी गिल भी नजर आएंगी।

मलयाली सिनेमा

फिल्ममेकर चिदंबरम की फिल्म 'बालन: द बॉय' की स्क्रीनिंग होगी। इसके साथ ही 'क्लासिकल सेगमेंट' में 40 साल पुरानी फिल्म 'अम्मा अरियन' को भी दिखाया जाएगा।

गुजराती सिनेमा

एक्ट्रेस मानसी पारेख और प्रोड्यूसर पार्थिव गोहिल फिल्म 'लालो: कृष्णा सदा सहायते' के साथ शिरकत करेंगे।

मराठी सिनेमा

मराठी फिल्म जगत से दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ, निवेदिता सराफ, प्राजक्ता माली और प्रोड्यूसर केदार जोशी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संबंधित सामग्री

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

मनोरंजन

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

Pranit More faced criticism after a controversial video from his show went viral. He apologized on Instagram, expressing regret and promising improvement.

NCW Notice To Praneet More: प्रणित मोरे की बढ़ी मुश्किलें, प्रणीत-हिमांशु-सेजल पर FIR!

मनोरंजन

NCW Notice To Praneet More: प्रणित मोरे की बढ़ी मुश्किलें, प्रणीत-हिमांशु-सेजल पर FIR!

NCW has issued a notice to Praneet More following the viral video of his show which contained objectionable content about women and deceased.

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

मनोरंजन

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

Bollywood actor Salman Khan's legal team issued a notice to stop the production of 'Kala Hiran: The Battle for Legacy', alleging potential damage to Khan's image.

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

मनोरंजन

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

The teaser of 'Alpha,' starring Alia Bhatt, Bobby Deol, and Sharvari Wagh, has increased excitement among fans with its intense action and spy thriller theme.