देहरादून में स्कूल के पीछे चल रहा था सेक्स रैकेट, दो गिरफ्तार, 3 महिलाओं का रेस्क्यू

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

देहरादून में स्कूल के पीछे चल रहा था सेक्स रैकेट, दो गिरफ्तार, 3 महिलाओं का रेस्क्यू

उत्तराखंड के देहरादून में एक स्कूल के पीछे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जहाँ से 3 महिलाओं को बचाया गया और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया।

देहरादून में स्कूल के पीछे चल रहा था सेक्स रैकेट दो गिरफ्तार 3 महिलाओं का रेस्क्यू

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ |

उत्तराखंड के देहरादून में प्राइवेट स्कूल के पीछे सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। स्थानीय लोगों को जब स्कूल के पीछे कमरे में अलग-अलग लड़कियां और युवक आते-जाते दिखे, तो उन्होंने इसकी जानकारी हिन्दू रक्षा दल को दी। इसके बाद हिन्दू रक्षा दल स्कूल पहुंचा, तो एक कमरे में 3 लड़कियां और 2 व्यक्ति मिले।

स्कूल की आड़ में देह व्यापार

मौके पर जमीन पर कंडोम के पैकेट, चिप्स, पानी की बोतल और शराब की बोतल पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस और लोगों को शक ना हो इसके लिए दिनभर स्कूल में क्लासेज चलती थीं। CO सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि मंगलवार को हमें सूचना मिली थी कि किशन नगर एक्सटेंशन के थाना कैंट क्षेत्र में कुछ व्यक्ति देह व्यापार चला रहे हैं। मौके पर छापा मारा तो वहां पर 2 व्यक्ति और 3 लड़कियां मिलीं।

3 महिलाओं को किया रेस्क्यू

एक महिला UP के मेरठ, दूसरी हरियाणा के फरीदाबाद और तीसरी मेघालय की थी। तीनों का रेस्क्यू किया गया है, और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर एक कार भी मिली, जिसे सीज कर दिया गया है। देह व्यापार में शामिल महिला ने बताया कि आरोपी ने हमें कंपनी में काम देने का झांसा देकर बुलाया। फिर जबरन संबंध बनाए और इसी दौरान Video बना लिया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन देह व्यापार कराया गया।

आरोपी गिरफ्तार

मेघालय की महिला ने बताया कि बॉयफ्रेंड मुझे यहां लेकर आया। इसके बाद उसने मुझे अच्छे पैसे और शराब पिलाकर मुझे गंदे काम में डाल दिया। मकान मालिक ने राजस्थान के युवक को कमरा किराए पर दिया था। ये लोग बिना सत्यापन के रह रहे थे और इसकी जानकारी न तो नगर निगम को थी और ना ही पुलिस को। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी आशीष कुमार पांडे और जंग बहादुर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी आशीष पांडे पहले भी देह व्यापार मामले में जेल जा चुका है।

संबंधित सामग्री

56 साल की उम्र में मलयालम एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन!

मनोरंजन

56 साल की उम्र में मलयालम एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन!

Malayalam actor Salim Kumar has died at the age of 56 due to cardiac arrest. He was admitted in a Kochi hospital battling serious illnesses.

चंद्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट, CBI ने UP से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

राज्य

चंद्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट, CBI ने UP से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल में CM के PA की हत्या के सिलसिले में CBI ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से हत्या की साजिश की जानकारी जुटाई जा रही है।

 4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

जुर्म गाथा

4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

In Motihari, Bihar, a maulvi was arrested for attempting to sell four minor girls after trapping them in a 'love trap.' All minors were safely recovered.

देहरादून पॉलिटेक्निक में नकल के बाद बवाल और मारपीट

राज्य

देहरादून पॉलिटेक्निक में नकल के बाद बवाल और मारपीट

देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक में नकल की घटना के बाद शिक्षकों और छात्रों के परिजनों के बीच मारपीट हुई। शिक्षकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की।

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

राज्य

दादी के घर में ही कर दी लाखों की चोरी, टीटी नगर पुलिस ने 7 लाख का माल किया बरामद

भोपाल के टीटी नगर में पुलिस ने एक सनसनीखेज नकबजनी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें दादी का नाती भी शामिल था।