Aryan Khan Debut Preview: शाहरुख बने होस्ट, बेटे ने कहा - 'मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं ना..'!

aryan-khan-debut-preview-shahrukh-khan-host-support

Aryan Khan Debut Preview: शाहरुख बने होस्ट, बेटे ने कहा - 'मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं ना..'!

aryan khan debut preview शाहरुख बने होस्ट बेटे ने कहा - मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं ना

Aryan Khan Debut Preview: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहें है। आर्यन खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। बुधवार 20 अगस्त को इस शो का प्रिव्यू इवेंट रखा गया था। इस दौरान शाहरुख खान फ्रैक्चर हाथ के साथ अपने बेटे आर्यन खान का सपोर्ट करने पहुंचें। शाहरुख ने इस इंवेंट को होस्ट किया। और सीरीज के पूरे कॉस्ट का इंट्रोडक्शन कराया। फिर अपने बेटे आर्यन को बुलाने से पहले ऑडियंस से कहा कि- "मेरे बेटे को 150 % प्यार देना..." Read More: Aryan Khan Directorial Debut: ‘Beds of Bollywood’ सीरीज का फर्स्ट लुक धमाकेदार अंदाज में किया जारी…

शाहरुख ने बेटे को बुलाने से पहले जनता से की अपील...

शाहरुख ने कहा- "मैं बहुत शुक्रगुजार हूं मुंबई की इस पावन धरती का इस देश की पावन धरती का जिसने मुझे 30 साल तक मुझे मौका दिया कि आप लोगों को एंटरटेंटमेंट करने की कोशिश कर सकू।" "आज बहुत स्पेशल डे है क्योकि आज इसी पावन धरती पर मेरा बेटा भी पहला कदम रख रहा है। वो बहुत अच्छा लड़का है जैसे सब बाप को लगता है। बहुत मेहनती भी है, क्योकि घर में हमने उसे सिर्फ 1-2 बातें ही सिखाई है कि बॉक्सऑफिस का सक्सेज गॉरंटी नहीं होता। औक क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यूज गॉरंटी नहीं होते। लेकिन मेहनत में 100% और फुल टाइम गॉरंटी होती है।"

SRK ने आगे कहा कि-

"जब आर्यन आपके सामने आएगा। अगर आपको उसका काम अच्छा लगे तो प्लीज उसके लिए तालियां बजाइएगा। लेकिन उन तालियों के अंदर थोड़ी सी दुआ भी रखना थोड़ी सी प्रार्थना भी रखना। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि - जो प्यार आपने मुझे दिया है इतने सालो से उसका 10 . 20 , 30, 40 दूसरा होता तो इससे आगे नहीं बढ़ता 50, 60 ...150 % भी प्यार हो तो उसे ही देना।"

आर्यन ने स्टेज पर आकर कहा...

"आज मैं बहुत नर्वस हूं, क्योंकि मैं पहली बार आप सबके सामने स्टेज पर आया हूं और इसलिए मैं दो दिन और तीन रातों से यह स्पीच बार-बार लगातार प्रैक्टिस कर रहा हूं। मैं इतना नर्वस हूं कि मैंने टेलीप्रॉम्पटर पर भी लिखवाया है। अगर लाइट चली जाए तो मैं कागज के टुकड़े पर भी लिखकर लाया हूं और टॉर्च साथ में लाया हूं। तब भी मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं न और अगर इस सबके बाद भी मुझसे गलती हो जाए तो प्लीज मुझे माफ कर देना, यह मेरा पहला मौका है।" शाहरुख के पीठ पर भी एक स्क्रिट चिपकी रहती है। आर्यन के इतना कहने के बाद लोगों ने उन्हें ब्लेसिंग्स दीं। शो से जुड़े हर शक्स को धन्यवाद किया और फिर अपनी मां गौरी को बुलाया, उन्होंने ही उनके सो को प्रोड्यूस किया है। इसके बाद आर्यन से पूरी टीम को स्टेज पर बुलाया उनका फोटो सेशन हुआ।

कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था सीरीज का फर्स्ट लुक...

फर्स्ट लुक की शुरुआत आर्यन खान बिल्कुल अपने पिता शाहरुख के अंदाज में करते हैं, इसमें वो मोहब्बतें फिल्म के आइकॉनिक वायलन सीन को रीक्रिएट करते हुए, उन्होंने डायलॉग की शुरुआत रोमांटिक अंदाज में की, लेकिन बीच में ही अचानक स्वर बदल दिया और रोमैंटिक से वॉयलेंट हो गया। मोहब्बते मूवी के डायलाग कुछ इस बदला- ‘एक लड़की थी, दीवानी सी, एक लड़के पर वो मरती थी, नजरें झुकाकर, शरमा कर, गलियों से गुजरती थी’। इस रोमांटिक डायलॉग के बीच में अचानक आर्यन कहते हैं, ‘और अचानक एक ट्रक आया, उसे कुचलकर चला गया। थोड़ा ज्यादा हो गया न, आदत डाल लो। क्योंकि मेरा शो भी..थोड़ा ज्यादा है।’

आर्यन ने बताया…

“शो बॉलीवुड के बारें में है, जिसे आपने सालो से प्यार भी किया और वॉर भी किया। मैं भी वही करुंगा। बहुत सारा प्यार और तोड़ा वॉर… क्योकि पिक्चर तो सालो से बाकी है लेकिन शो अब शुरु होगा।”

एक्सप्रेशन और अंदाज दोनों किंग खान की कॉपी…

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के फर्स्ट लुक में आर्यन के द्वारा मोहब्बतें फिल्म के आइकॉनिक वायलन सीन रीक्रिएट किया और उस मूवी का आइकॉनिक डायलाग भी बोला, जिसे देख दर्शन आर्यन की उनके पिता और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान से कर रहें हैं।

कब रिलीज होगी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’?

आर्यन खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रिव्यू रिलीज होते ही फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गई है। हर किसी को अब इस बहुचर्चित वेब सीरीज की रिलीज डेट का इंतजार है। बता दें कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने जा रही है। यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू जल्द ही दर्शकों के सामने होगा।

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।