Deepika On Dhurandhar 2: धुरंधर 2 को लेकर दीपिका क्यों खामोश? हुई ट्रोल!

deepika-paducone-funny-reply-to-a-trollers

Deepika On Dhurandhar 2: धुरंधर 2 को लेकर दीपिका क्यों खामोश? हुई ट्रोल!

deepika on dhurandhar 2 धुरंधर 2 को लेकर दीपिका क्यों खामोश हुई ट्रोल

Deepika On Dhurandhar 2: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘Dhurandar 2’ बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है, साथ ही फिल्म की आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं, इसी बीच लोगों ने धुरंधर 2 की सक्सेस को लेकर दीपिका के रिएक्ट न करने पर उन्हें ट्रोल कर रहें हैं। एक ट्रोलर्स ने कहा कि- 'दीपिका एक सपोर्टिव वाइफ नहीं हैं, क्योंकि वो रणवीर की फिल्म को न ही प्रमोट कर रही हैं और न ही उसकी सराहना कर रही हैं।' बता दें कि, दीपिका ने ट्रोलर्स को मजेदार अंदाज में जबाव दिया।

दीपिका का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जबाव

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर एक यूजर ने रील शेयर कर कमेंट सेक्शन पर दीपिका की चुप्पी को लेकर सवाल उठाते हुएएक पोल भी चलाया और कैप्शन में लिखा कि- “दीपिका पादुकोण ने अभी-अभी 500 करोड़ के बजट को "साइलेंट ट्रीटमेंट" दिया है. जहां धुरंधर 2 ने ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं दीपिका ने प्रीमियर छोड़कर अपने ससुराल वालों के साथ सितार कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया. कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, बस चुप्पी. क्या वह डायरेक्टर के खिलाफ कोई बयान दे रही हैं या बस इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामा से बच रही हैं?” इस पर दीपिका ने ट्रोलर्स को मजेदार जबाव देते हुए लिखा कि- “दूसरा वाला मेरे दोस्त! P.S. मैंने इसे आप में से किसी से भी पहले देख लिया था. अब मजाक किस पर है?”

दीपिका को किया ट्रोल, फैंस ने किया सपोर्ट

कुछ यूजर ने दीपिका की चुप्पी पर उन्हें ट्रोल किया, इसके बाद कुछ फैंस दीपिका का सपोर्ट करते भी नजर आएं। एक ने लिखा, "बस कुछ लाइक्स के लिए, तुम लोग किसी की शादी को खींच लोगे, सब कुछ सोशल मीडिया के लिए नहीं होता, हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी असल ज़िंदगी दिखाना पसंद नहीं करता, उन्हें अकेला छोड़ दो।" एक अन्य ने लिखा, "लोग उसके रिएक्ट न करने को लेकर इतने परेशान क्यों हैं? इंटरनेट से दूर हो जाओ और अपनी ज़िंदगी जियो।" एक और फैन ने लिखा, " हर सपोर्ट सोशल मीडिया पर दिखाना जरूरी नहीं है.. खासकर जब वह इंसान आपका जीवनसाथी हो.. इससे पता चलता है कि आजकल सोशल मीडिया की उम्मीदें असली कनेक्शन कैसे खराब कर रही हैं।'

धुरंधर-2 दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'धुरंधर द रिवेंज' या 'धुरंधर 2' साल 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की सीक्वल हैं। यह फिल्म 19 मार्च को बॉक्सऑफिस में रिलीज हुई। इसके बाद से ही वो धमाल मचा रही है। दुनियाभर में धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म धुरंधर ने 1622 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया। अब यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिलहाल पहले नंबर पर आमिर खान की दंगल फिल्म है।   Also Read- Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग को लेकर मांगी माफी!

संबंधित सामग्री

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

कोयला गैसीकरण को मिली नई गति, केंद्र से मंजूरी, CM डॉ यादव ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण के लिए 37.5 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय की योजना को मंजूरी दी, जिससे 50 हजार रोजगार सृजित होंगे।

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि,  CM डॉ यादव ने जताया आभार

राज्य

मोदी सरकार ने 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के MSP में की वृद्धि, CM डॉ यादव ने जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 14 खरीफ फसलों के मिनिमम सपोर्ट प्राइस में वृद्धि को मंजूरी दी।

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

जुर्म गाथा

अहमदाबाद में ज्वैलरी शोरूम की सेल्सगर्ल ने पार किये 1.66 करोड़ के गहने, हुई फरार; CCTV में कैद पूरी साजिश

अहमदाबाद में एक ज्वैलरी शोरूम से सेल्सगर्ल ने 1.66 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गई। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

राज्य

मंडी में हिमाचल CM सुक्खू ने किया सियासी प्रहार, बोले- ‘अब सरकार हमारी, फैसले भी हमारे’

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने मंडी में चुनावी सभा की, जहां उन्होंने जयराम ठाकुर की पिछली सरकार पर हमला बोला और विकास कार्यों के वादे किए।

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।