Divyanka Sirohi Passed Away: 30 वर्षीय हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन

Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Dies

Divyanka Sirohi Passed Away: 30 वर्षीय हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन

Divyanka Sirohi, a 30-year-old Haryanvi actress, died suddenly due to a heart attack. She fell unconscious at her home in Ghaziabad and was declared dead at the hospital.

divyanka sirohi passed away 30 वर्षीय हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन

Divyanka Sirohi Passed Away: 30 वर्षीय हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन |

Divyanka Sirohi Passed Away: 30 साल की उम्र में हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि, यूपी के गाजियाबाद स्थित गर पर 21 अप्रैल मंगलवार को उनकी अचानक  तबियत खराब हो गई थी। वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी, इससे उनके सिर पर चोट भी आई। परिजन जब उन्हें हॉस्पिटल  लेकर गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिव्यांका की बहन आरती ने इस बात की जानकारी दी।

हार्ट अटैक से हुई दिव्यांका की मौत

बताया जा रहा है कि, दिव्यांका सिरोही को हार्ट अटैक आया था, जब यह घटना घटी उस समय एक्ट्रेस घर पर अकेली थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। फिर जब तक तक भाई आया तब तक उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था। और हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जिस दिन दिव्यांका की मौत हुई वह एकदम नॉर्मल थीं, तबीयत भी एकदम ठीक थी। उन्होंने भाई के साथ खाना भी खाया था।  

भाई हिमांशु का बयान 

एक इंटरव्यू के दौरान भाई हिमांशु ने बताया कि- 'मंगलवार रात दिव्यांका घर पर ही थी। रात करीब 8 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और वह फर्श पर गिर गई। गिरने से उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी और खून निकल गया। जब छोटा भाई दीपांशु उसके पास पहुंचा, तब तक उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह गाजियाबाद में उसका अंतिम संस्कार किया गया।'

 

AICWA ने जताया दुख

सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर दुख जाहिर करते हुए  AICWA ने लिखा कि, ‘हम 30 साल की उम्र में दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन की खबर से बेहद दुखी हैं। यह सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है।’

आगे लिखा कि-

 'दिव्यांका ने हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत, टैलेंट और जुनून से खास पहचान बनाई थी। जब कोई कलाकार हमें छोड़कर जाता है, तो उसका दर्द बाकी कलाकार गहराई से महसूस करते हैं क्योंकि एक कलाकार ही दूसरे कलाकार के संघर्ष, सपने और भावनाओं को समझ सकता है।

अंत में लिखा गया कि- 

‘इस मुश्किल समय में हम उनके परिवार और अपनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। भगवान उन्हें इस दुख को सहने की ताकत दे और दिव्यांका की आत्मा को शांति मिले। आप हमेशा याद रहेंगी। अलविदा, दिव्यांका सिरोही।’

दिव्यांका सिरोही कौन थी? 

दिव्यांका सिरोही का जन्म साल 1996 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। वह अपने भाई-बहन के साथ गाजियाबाद में रह रही थीं। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से B.Com की डिग्री हासिल की। इसके बाद सिक्किम से MBA और गुरुग्राम से B.Ed की पढ़ाई पूरी की। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का बहुत शौक था। शुरू में उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया।

एक वीडियो जिसमें उन्होंने "मेरी मम्मी नू पसंद नहीं" गाने पर डांस किया था, खूब वायरल हो गया। इसी वायरल वीडियो ने उनकी किस्मत बदल दी। इसके बाद दिव्यांका ने हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली और जल्द ही वहाँ अपनी अलग पहचान बना ली। उन्होंने कई हरियाणवी फिल्मों में काम किया और हरियाणवी गानों में भी आइटम सॉन्ग्स और रोल्स किए।


 

संबंधित सामग्री

Dilip Raj Passed Away: कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप राज का 47 की उम्र में निधन

मनोरंजन

Dilip Raj Passed Away: कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दिलीप राज का 47 की उम्र में निधन

Kannada film industry mourns the sudden death of actor-producer Dilip Raj due to a heart attack at his home.

गाजियाबाद के सर्विस सेंटर में आग, बुजुर्ग की मौत, आधे घंटे तक हुए धमाके

राज्य

गाजियाबाद के सर्विस सेंटर में आग, बुजुर्ग की मौत, आधे घंटे तक हुए धमाके

गाजियाबाद के एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में आग लगने से भारी नुकसान हुआ, एक बुजुर्ग की मौत हो गई और कई गाड़ियाँ जलकर राख हो गईं।

14 Year Old Boy Dies: 14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

राज्य

14 Year Old Boy Dies: 14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

In Dausa, Rajasthan, a 14-year-old boy named Kartik Bairwa died suddenly from a heart attack just days after his sister's wedding.

70 साल के शख्स ने 20 साल की युवती से किया चौथा निकाह, दूसरी पत्नी पहुंची थाने

राज्य

70 साल के शख्स ने 20 साल की युवती से किया चौथा निकाह, दूसरी पत्नी पहुंची थाने

गाजियाबाद में हाजी खलील ने 20 वर्षीय युवती से चौथा निकाह किया, जिसके बाद परिवार में विवाद उत्पन्न हुआ। पत्नी नाजरीन ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

राज्य

गाजियाबाद की पॉश सोसायटी में भीषण आग,CM योगी ने लिया तुरंत संज्ञान

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में भीषण आग लग गई। 9वीं से 13वीं मंजिल तक आग फैल गई। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।